फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

31st July Deadline: 31 जुलाई से पहले जल्द निपटा लें ये तीन जरूरी काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Mon, 18 Jul 2022 12:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Complete These Things Before 31st July Deadline from PM Kisan E-KYC to ITR Filling
31st July Deadline - फोटो : i stock

31st July Deadline: अगस्त महीना कई बदलावों को लेकर आने वाला है। ऐसे में जुलाई महीना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। आपको कुछ जरूरी कामों को इस महीने के अंत तक जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी कराने से लेकर आपको आईटीआर फाइलिंग से जुड़े कुछ कामों को महीने के अंत तक जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप इन कामों को 31 जुलाई से पहले नहीं करते ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तीन जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको 31 जुलाई 2022 से पहले पहले निपटा लेना चाहिए। इसमें आपको अपने आईटीआर की फाइलिंग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी और फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन कराना है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

Complete These Things Before 31st July Deadline from PM Kisan E-KYC to ITR Filling
31st July Deadline - फोटो : Pixabay

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी

आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी 31 जुलाई 2022 से पहले करा लेना चाहिए। सरकार ने पीएम किसान योजना में ईकेवाईसी की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की है। ऐसे में आपको इस काम को 31 जुलाई से पहले जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपनी ईकेवाईसी करा सकते हैं।

Complete These Things Before 31st July Deadline from PM Kisan E-KYC to ITR Filling
31st July Deadline - फोटो : अमर उजाला

आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख

इंडीविजुअल और सैलरीड एम्पलाई जिनको अकाउंट ऑडिट की जरूरत नहीं है। उनको फाइनेंशियल ईयर 2021-22 या फिर असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2022 तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Complete These Things Before 31st July Deadline from PM Kisan E-KYC to ITR Filling
31st July Deadline - फोटो : istock

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2022 है। अगर आप भी फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको ये काम तय की गई डेडलाइन से पहले कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
Complete These Things Before 31st July Deadline from PM Kisan E-KYC to ITR Filling
31st July Deadline - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आप ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको उसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर विजिट करके इस योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी बैंक शाखा, सहकारी बैंक समिती, जनसेवा केंद्र में जाकर भी फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed