{"_id":"69ae7f582b7e7c93b70da0d4","slug":"common-ac-service-scams-you-must-know-before-calling-a-technician-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Scam: एसी की सर्विसिंग कराने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, खाली हो सकती है आपकी जेब, जान लें ये बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Scam: एसी की सर्विसिंग कराने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, खाली हो सकती है आपकी जेब, जान लें ये बातें
मार्च का महीना चल रहा है। धीरे धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। गर्मी की शुरुआत होते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों में एसी की सर्विस कराने की तैयारी करने लगते हैं। हालांकि, एसी की सर्विसिंग कराने से पहले कुछ सावधानी रखना बेहद जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि एसी सर्विसिंग के नाम पर कई लोग ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं। कई बार बिना जरूरत के पार्ट बदलने की सलाह दी जाती है या मामूली खराबी को बड़ी समस्या बता दिया जाता है, जिसके चलते बिल काफी बढ़ जाता है। इस कारण आपको एसी की सर्विसिंग कराने से पहले कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए।
2 of 5
ac service
- फोटो : Adobe Stock
आपको हमेशा भरोसेमंद सर्विस सेंटर या अधिकृत तकनीशियन को बुलाकर ही एसी की सर्विसिंग करानी चाहिए। कई बार लोग ऑनलाइन नंबर देखकर किसी भी व्यक्ति को घर बुला लेते हैं। वहीं बाद में पता चलता है कि वह अधिकृत सर्विस एजेंट नहीं है। इस तरह के मामलों में अक्सर देखने को मिलता है कि टेकनीशियन जरूरत से ज्यादा सर्विस चार्ज करता है। इस कारण हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही सर्विस को बुक कराएं।
एसी की सर्विसिंग कराने से पहले काम और उसके खर्च के बारे में स्पष्ट जानकारी लें। टेकनीशियन से इस बारे में पूछें कि कौन-कौन से काम किए जाएंगे और उनकी कीमत कितनी होगी। अक्सर देखने को मिलता है कि सर्विस के बाद अचानक लंबा बिल थमा दिया जाता है।
अगर टेक्नीशियन एसी के पार्ट बदलने की सलाह दे रहा है तो आपको तुरंत सहमत नहीं होना चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि टेक्नीशियन फिल्टर, गैस या अन्य पार्ट्स बदलने का सलाह देते हैं, लेकिन उनकी जरूरत नहीं होती है। अगर आपको शक हो रहा है तो किसी दूसरे टेकनीशियन की राय ले सकते हैं।
एसी की सर्विसिंग कराने के बाद उसका बिल जरूर लें। पेमेंट के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखें। डिजिटल पेमेंट करने से भी लेनदेन का सबूत रहता है। अगर किसी तरह की गड़बड़ी या धोखाधड़ी महसूस हो तो कंपनी के कस्टमर केयर या उपभोक्ता हेल्पलाइन में शिकायत कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।