फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies For lizard: अगर आप भी डरते हैं छिपकली से? तो इन तरीकों से भगा सकते हैं घर के बाहर

Sat, 13 Aug 2022 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Aug 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Chipkali Bhagane Ka Tarika If You Are Also Afraid of Lizards Follow These Ways for Out of
छिपकली भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : Amar Ujala

Best Tips: शायद ही कोई ऐसा हो, जो अपने घर को साफ नहीं रखता होगा? क्योंकि हर कोई अपने घर की रोजाना सफाई करता है। लेकिन गंदगी और घर में आने वाले कीड़े-मकोड़ों से लोग काफी परेशान नजर आते हैं। यही नहीं, चूहे और चीटियां भी घर में आ जाती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जो चीज घर में नजर आ जाती है, वो है छिपकली और इससे छोटे बच्चे और लड़कियां ज्यादा डरती हैं। यही नहीं, छिपकली के घर में होने के कारण इसके खाने-पीने की चीजों में जाने का भी डर बना रहता है। ऐसे में लोग छिपकली को घर से भगाने की कोशिश तो बहुत करते हैं, लेकिन वो भाग नहीं पाती है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप छिपकली को भगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Chipkali Bhagane Ka Tarika If You Are Also Afraid of Lizards Follow These Ways for Out of
छिपकली भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : Pixabay

अंडा

  • अगर आपके घर में छिपकली है, और ये बिल्कुल भी बाहर नहीं जा रही है। तो ऐसी स्थिति में आपकी मदद अंडे के छिलके कर सकते हैं। छिपकली वाली जगह पर आप अंडों के छिलकों को रख दें, इससे ये भाग जाती हैं।
Chipkali Bhagane Ka Tarika If You Are Also Afraid of Lizards Follow These Ways for Out of
छिपकली भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : Pixabay

लाल और काली मिर्च

  • लाल और काली मिर्च की मदद से आप छिपकली को भगा सकते हैं। करना ये है कि इन दोनों को बराबर मात्रा में पानी में डालकर स्प्रे तैयार कर लें। फिर आप दीवारों पर और छिपकली दिखने वाली जगह पर इसका छिड़काव कर सकते हैं। बस इसे सावधानी से स्प्रे करें, ताकि ये आंखों पर या शरीर पर न गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chipkali Bhagane Ka Tarika If You Are Also Afraid of Lizards Follow These Ways for Out of
छिपकली भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock

लहसुन

  • छिपकली को घर से भगाने के लिए आपकी मदद लहसुन कर सकता है। आपको लहसुन की कलियों को खिड़कियों या उस जगह पर रखना है जहां पर छिपकली सबसे ज्यादा दिखाई देती है। इससे छिपकली भाग जाती है।
विज्ञापन
Chipkali Bhagane Ka Tarika If You Are Also Afraid of Lizards Follow These Ways for Out of
छिपकली भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock

कॉफी और तंबाकू

  • अगर आप घर से छिपकली भगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कॉफी और तंबाकू को मिला लेना है। फिर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनानी है और फिर छिपकली के देखे जाने वाली जगह पर रखें दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed