Driving License To Be Issued Within 24 Hours: आपके पास कई दस्तावेज होंगे जिन्हें आप अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल करते होंगे। इसी तरह एक दस्तावेज है ड्राइविंग लाइसेंस जिसकी जरूरत आपको गाड़ी चलाने के लिए पड़ती है। अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आपका चालान कट सकता है।
18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है। इसमें पहले लर्निंग और फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनकर आता है जिसमें कई दिनों का समय लग जाता है। पर अब सरकार ने इसको लेकर आदेश पारित कर दिया है जिसमें अब 24 घंटे के अंदर ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देना होगा। तो चलिए जानते हैं ये नया आदेश क्या है और ये कहां लागू हुआ है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
बिहार में 24 घंट में ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: कहां लागू हुआ है नया आदेश?
जवाब: अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले हैं तो जान लें कि बिहार में एक नया आदेश परिवहन मंत्री द्वारा पास किया है। इस नए आदेश के मुताबिक, अब बिहार के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा।
3 of 5
बिहार में 24 घंट में ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: नए आदेश में क्या है?
जवाब: बिहार सरकार द्वारा जो आदेश दिया गया है उसके मुताबिक, अब ड्राइविग टेस्ट पास करते ही 24 घंटे के भीतर आपको चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाएगा। इससे आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जो लंबा इंतजार करना पड़ता था, वो अब नहीं होगा। मंत्री ने चयनित एजेंसी को आदेश दिया है कि सभी जिलों में चिप-रहित लैमिनेटेड डीएल और आरसी की प्रिंटिंग तेज की जाए। साथ ही ये भी आदेश दिया है कि हर जिले में कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री हमेशा उपलब्ध रखी जाए। ये भी कहा गया है कि इस आदेश में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
4 of 5
बिहार में 24 घंट में ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: राज्य में कितने आवेदन होते हैं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए?
जवाब: परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बीते दिन विभागीय समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिया जिसमें 24 घंटे में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर आदेश दिया। परिवहन विभाग के अनुसार राज्य में हर महीने लगभग 55000 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन किए जा रहे हैं। इनमें तेजी लाने के लिए ये फैसला लिया गया है।
5 of 5
बिहार में 24 घंट में ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: कैसे बनवा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस?
जवाब: अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना है तो इसके दो तरीके हैं। आप ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आप डीएल बनवाने के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आपको ड्राइविंग टेस्ट देना होता है जिसमें पहले लर्निंग और फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनता है।