फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेन में मिल सकती है कंफर्म सीट, रेलवे चला रहा ये स्पेशल ट्रेनें

Mon, 04 Nov 2024 08:37 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Festival Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

Indian Railways: छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बाकी जगहों पर जाने के लिए यात्रियों की काफी भीड़ ट्रेनों में देखने को मिल रही है। छठ पूजा पर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए कई यात्रियों ने काफी पहले ही कंफर्म सीट की बुकिंग करा ली थी। इस कारण लगभग सभी मुख्य ट्रेनों में इस समय सीट नहीं मिल रही है। वहीं तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना भी कोई आसान काम नहीं है। तत्काल विंडो खुलते ही सभी सीटें तुरंत बुक हो जा रही हैं।



अगर आपको छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको बिहार जाने वाली कुछ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको अभी भी कंफर्म सीट मिल सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक देश में छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए करीब 150 और विशेष ट्रेनों को चलाए जाने की व्यवस्था की गई है। 

Chhath Puja 2024 Festival Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

पुरानी दिल्ली-हाजीपुर-लखनऊ (04236/04235)

यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से 3 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:40 मिनट पर हाजीपुर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन साहिबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा व सोनपुर में रुकेगी। 

Chhath Puja 2024 Festival Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

पुरानी दिल्ली-बरौनी-लखनऊ  (04238/04237)

यह ट्रेन चार नवंबर को पुरानी दिल्ली से सुबह 10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन साहिबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी में रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Festival Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

पुरानी दिल्ली-दानापुर-वाराणसी विशेष (04240/04239)

यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से चार नवंबर को दोपहर 12:30 पर प्रस्थान करेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 8 बजे यह ट्रेन दानापुर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन साहिबाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, प्रयाग, जंघई, भदोही, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा आदि स्टेशनों पर रुकेगी। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Festival Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर आपको छठ पूजा पर भारी भीड़ होने की वजह से ट्रेन में टिकट नहीं मिल रही है। इस स्थिति में आप इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में अपनी कंफर्म सीट की बुकिंग करा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed