फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheque Alert: अगर आप भी करते हैं चेक से पेमेंट तो जरूर जान लें ये चार बातें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Mon, 20 Mar 2023 03:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 20 Mar 2023 03:16 PM IST
विज्ञापन
Cheque Tips: Four Things to Know Before Making Payments Through Cheque News in Hindi
किसी को चेक देते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

Cheque Tips: आज के समय में आप देखेंगे, तो लगभग हर एक व्यक्ति का बैंक खाता होता है। इस बैंक खाते में लोग अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं। कोई नौकरी करके पैसे कमाता है, तो कोई अपना काम धंधा करके आदि। बैंक में पैसे रखने के अपने फायदे भी हैं, जिसमें से एक है आपके पैसे पर मिलने वाला ब्याज। इसके अलावा बैंक खाताधारक को लॉकर की सुविधा, नैट बैंकिंग की सुविधा, एटीएम कार्ड जैसी कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। इसी तरह एक सुविधा है चेक बुक, जिससे आप किसी को भी जब चाहें तब पेमेंट कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी चेक के जरिए पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है। वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Cheque Tips: Four Things to Know Before Making Payments Through Cheque News in Hindi
किसी को चेक देते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

चेक से पेमेंट करने वाले इन बातों को जरूर जान लें:-

नंबर 1

  • अगर आप चेक से पेमेंट करते हैं, तो एक बात को अच्छे से जान लें कि कभी भी खाली चेक पर साइन करके किसी को न दें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो कोई भी आपके इस चेक के जरिए अपने मनमुताबिक पैसे भरकर आपके अकाउंट से पैसे निकाल सकता है।
Cheque Tips: Four Things to Know Before Making Payments Through Cheque News in Hindi
किसी को चेक देते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप जब भी किसी को चेक के जरिए पेमेंट कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि अमाउंट लिखते समय बीच में या आखिरी में खाली जगह न छोड़ें। उदाहरण के लिए अगर आपने 20000 रुपये लिखा है, तो 20000 के बाद /- ये निशान लगा दें। कुछ ऐसे 20000/-
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheque Tips: Four Things to Know Before Making Payments Through Cheque News in Hindi
किसी को चेक देते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • कई बार आप अपनी कंपनी में या किसी अन्य व्यक्ति या संस्था को कैंसिल चेक देते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी को कैंसिल चेक दे रहे हैं, तो हमेशा एमआईसीआर बैंड को फाड़ दें और फिर पूरे चेक के ऊपर लाइन खींचकर कैंसिल लिख दें।
विज्ञापन
Cheque Tips: Four Things to Know Before Making Payments Through Cheque News in Hindi
किसी को चेक देते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

नंबर 4

  • कई लोग एडवांस में चेक दे देते हैं। ऐसा करना गलत तो नहीं है, पर आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस तारीख का आपने चेक दिया है उस दिन आपके बैंक खाते में पैसे हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो चेक बाउंस हो जाता है और फिर बैंक आप पर फाइन लगा देता है। वहीं, सामने वाला व्यक्ति आप पर बाउंस चेक का केस तक कर सकता है, जिससे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed