Car Washing Tips in Hindi: क्या आपके पास अपनी कार है? तो आपका जवाब शायद हां में ही हो, क्योंकि लोग समय बचाने के लिए और अपने शौक को पूरा करने के लिए कार खरीदते हैं। वहीं, जब हम कार ले लेते हैं, तो इसके बाद इसको साफ रखना एक बड़ी चुनौती जैसी होती है। इसलिए लोग अपनी गाड़ी को धुलवाते हैं, जिसके लिए बाजार में कई सर्विस सेंटर हैं। पर अगर आप देखेंगे तो कई लोग अपनी कार को घर पर ही खुद से धोते हैं। इसमें गलत भी कुछ नहीं है बल्कि, कुछ पैसे ही बच जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि घर में गाड़ी धोते समय हमें किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए? क्योंकि हमारी एक छोटी सी गलती के कारण हमारी चमचमाती कार की चमक जा सकती है। तो चलिए जानते हैं घर पर कार धोते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए...
{"_id":"65f93c5a83aa62247e0de941","slug":"car-washing-tips-these-things-should-be-kept-in-mind-while-washing-the-car-at-home-2024-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: पैसे बचाने के लिए क्या आप भी घर पर ही धोते हैं कार? तो इन गलतियों के कारण फीकी पड़ सकती है चमक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: पैसे बचाने के लिए क्या आप भी घर पर ही धोते हैं कार? तो इन गलतियों के कारण फीकी पड़ सकती है चमक
Tue, 19 Mar 2024 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
कार धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
इन गलतियों को करने से बचें:-
पहली गलती
- आमतौर पर घर पर कार धोते समय जो सबसे बड़ी गलती लोग करते हैं, वो है गाड़ी को सुखाने के चक्कर में सीधे सूरज की रोशनी के नीचे धोते हैं। ऐसा करने से बचे वरना गाड़ी अपनी चमक खो बैठती है। इसलिए आप गाड़ी को शाम के समय धो सकते हैं या फिर किसी सेड के नीचे भी कार की धुलाई कर सकते हैं।
कार धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- लोग जब घर पर कार धोते हैं, तो डिश शॉप या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ऐसी गलती करते हैं, तो इससे गाड़ी का पेंट खराब हो सकता है। इसलिए आप डिश शॉप या डिटर्जेंट की जगह कार धोने का शैंपू इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- घर पर कार धोने के बाद इसे साफ करने के लिए लोग किसी पुराने कपड़े, पुराने टॉवल या टी-शर्ट की मदद लेते हैं और इसी से कार को साफ कर देते हैं। ऐसा करने से कार पर निशान पड़ सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसे में आप किसी साफ कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
कार धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
चौथी गलती
- जब हम कार कहीं खड़ी करते हैं, तो कई बार उस पर चिड़िया या कबूतर बीट कर देते हैं। वहीं, जब लोग कार धोते हैं, तो इसे नाखून या किसी चीज से खुरच कर हटाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। वरना आपकी कार पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। आप इन्हें गीले कपड़े से हटा सकते हैं।