फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आखिर कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और क्या मिलता है लाभ? एक क्लिक में यहां लगाएं पता

Tue, 19 Mar 2024 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Mar 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
ABY: Benefits List And Eligibility Criteria for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: सरकार हर साल कई नई योजनाओं को लॉन्च करती है और साथ ही कई पुरानी योजनाओं को बेहतर भी किया जाता है यानी उनमें कई बदलाव भी किए जाते हैं। घर बनाने के लिए सब्सिडी, सस्ता व मुफ्त राशन देने की व्यवस्था, पेंशन, बीमा, शिक्षा जैसी नाजाने कितनी तरह की तो योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है। ये एक स्वास्थ्य योजना है और इसे केंद्र सरकार चलाती है। वहीं, इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं कौन पात्र होता है इस योजना के लिए। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

ABY: Benefits List And Eligibility Criteria for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : istock

ये मिलता है लाभ

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
ABY: Benefits List And Eligibility Criteria for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Istock

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो ये ऐसे नहीं बनता। दरअसल, इसके लिए आपका योजना की पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र होना जरूरी है। जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है, उनमें जो लोग शामिल हैं वो हैं...

  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: Benefits List And Eligibility Criteria for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : istock
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं आदि ये लोग पात्र होते हैं। 
विज्ञापन
ABY: Benefits List And Eligibility Criteria for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : istock

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आप अगर पात्र हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर उन्हें अपने दस्तावेज दें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed