फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की टिप्स: ऑन रोड कीमत से भी कम पैसे देकर घर ला सकते हैं अपनी नई कार, जानें तरीका

Fri, 09 Feb 2024 05:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Feb 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Car Tips: How to Reduce on road price of new car
कार टिप्स। - फोटो : istock

Car Buying Tips in Hindi: अपनी सुविधा के लिए हम कार खरीदते हैं। हालांकि, कार खरीदने के लिए काफी पैसे भी चाहिए होते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग लोन पर कार ले लेते हैं और फिर उसकी ईएमआई भरते हैं। आप जब भी कार खरीदते हैं तो आपने सुना होगा कि कार की एक्स शोरूम कीमत अलग है और ऑन रोड कीमत अलग है। दरअसल, एक्स शोरुम कीमत में कई ऐसी चीजें जोड़ी जाती हैं, जो कार से जुड़ी होती हैं और इसके बाद ऑन रोड कीमत तय होती है। पर शायद आप ये नहीं जानते कि आप एक तरीके की मदद से ऑन रोड से भी कम कीमत पर कार खरीद सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...

Car Tips: How to Reduce on road price of new car
कार टिप्स। - फोटो : Istock
  • दरअसल, कार के एक्स शोरूम के अलावा जो चीजें इसमें जोड़ी जाती हैं उसी से ऑन रोड कीमत निकलती है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि आपके लिए इन चीजों को खरीदना जरूरी नहीं है और आप इसी से बचत कर सकते हैं।
Car Tips: How to Reduce on road price of new car
कार टिप्स। - फोटो : istock

शामिल की जाती हैं ये चीजें:-

गाड़ी की जो ऑन रोड कीमत तय होती है, उसमें ये चीजें शामिल होती हैं, जैसे...

  1. एक्स-शोरूम कीमत
  2. रजिस्ट्रेशन प्राइस
  3. इंश्योरेंस प्राइस
  4. एक्सटेंडेड वारंटी प्राइस
  5. एक्सेसरीज आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips: How to Reduce on road price of new car
कार टिप्स। - फोटो : Istock

हटवा सकते हैं इन चीजों को

इंश्योरेंस

  • गाड़ी खरीदने वाली की ये मर्जी होती है कि वो कार शोरूम से ही इंश्योरेंस लेना चाहता है या कहीं बाहर से खरीदना चाहता है। आमतौर पर देखने में आता है कि शोरूम की जगह बाहर से कार इंश्योरेंस लेना सस्ता पड़ता है। आप इसका पता खुद लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Car Tips: How to Reduce on road price of new car
कार टिप्स। - फोटो : istock
  • ऐसे में कई बार बाहर से इंश्योरेंस लेकर आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं और इसी से आपको गाड़ी सस्ती पड़ सकती है। हालांकि, ध्यान रहे कि ऐसे में आपको गाड़ी की डिलीवरी वाले दिन इंश्योरेंस के पेपर्स चाहिए होंगे, क्योंकि इसके बिना आपको गाड़ी नहीं मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed