Things to never leave in your car: अगर आपके पास कार है तो गर्मियों के सीजन में कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। गर्मियों की तपती दोपहरी और कार का बंद शीशा कुछ ऐसा कॉम्बिनेशन बना सकता है, जिससे आपकी कार ब्लास्ट हो सकती है। गर्मियों में कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के मार्क को पार कर जाता है। वहीं इस तापमान में धूप में खड़ी कार के भीतर का टेंपरेचर और भी ज्यादा अधिक हो सकता है। अगर आप ऐसी तपती दोपहरी में कार के भीतर कुछ चीजों को छोड़ देते हैं तो वो विस्फोट का कारण बन सकती हैं।
{"_id":"6805f904e207517c7306dff4","slug":"car-tips-for-summer-four-things-you-should-never-leave-in-your-car-2025-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tips For Summer: गर्मियों के सीजन में कार में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना धू-धू करके जल सकती है कार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Car Tips For Summer: गर्मियों के सीजन में कार में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना धू-धू करके जल सकती है कार
Fri, 02 May 2025 01:07 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 01:07 PM IST
सार
Things to never leave in your car: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको कार के भीतर नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को कार में रखने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Things You Should Never Leave In Your Car
- फोटो : AdobeStock
Please wait...
-
- 2
-
Link Copied
Things You Should Never Leave In Your Car
- फोटो : Freepik
लाइटर
- अगर आप सिगरेट पीते हैं और लाइटर कार में रखकर ही चले जाते हैं तो आपको एक जरूरी बात जान लेनी चाहिए।
- कार के भीतर आपको भूलकर भी लाइटर छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए।
- भरी दोपहरी में कार के भीतर का तापमान काफी बढ़ जाता है। इससे लाइटर ब्लास्ट हो सकता है और कार में आग लग सकती है।
Things You Should Never Leave In Your Car
- फोटो : Freepik
पावरबैंक या मोबाइल फोन
- आपको अपनी कार के भीतर पावरबैंक या मोबाइल फोन को भी नहीं छोड़ना चाहिए।
- गर्मियों में कार के भीतर का टेंपरेचर काफी बढ़ जाता है।
- इससे बैटरी के ओवरहीट होकर आग पकड़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Things You Should Never Leave In Your Car
- फोटो : FREEPIK
चश्मा
- आपको कार के अंदर चश्मा छोड़ने की गलती भी नहीं करनी चाहिए।
- गर्मियों में चश्मा मैग्नीफाइंग ग्लास का काम कर सकता है।
- सूर्य की रोशनी चश्मे के जरिए एक खास जगह पर फोकश हो सकती है, जिससे सीट या किसी दूसरी जगह पर आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
Flight Ticket: इन तरीकों को अपनाकर आप भी कर सकते हैं सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक
विज्ञापन
Things You Should Never Leave In Your Car
- फोटो : AdobeStock
परफ्यूम
- गर्मी के सीजन में आपको कार के भीतर परफ्यूम भी नहीं रखना चाहिए।
- परफ्यूम में अल्कोहल होता है, जो गर्मी में गैस बनकर बोतल के भीतर दबाव को बढ़ा सकता है।
- अगर परफ्यूम की बोतल पर सीधे धूप की रोशनी पड़ती है तो इसके विस्फोट होने का खतरा रहता है।