फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की टिप्स: कार चलाते वक्त क्यों है सीट बेल्ट लगाना जरूरी? ऐसे बच सकती है आपकी जान

Tue, 11 Feb 2025 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Feb 2025 12:30 PM IST
सार

अगर आप भी कार चलाते हैं तो आपके लिए ये समझना जरूरी हो जाता है कि सीट बेल्ट लगाना हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

विज्ञापन
Car Seat Belt Safety Tips seat belt kaise lagaye
सीट बेल्ट पहनना क्यों है जरूरी? - फोटो : Amar Ujala

Seat Belt Safety Tips: जहां एक तरफ बड़ी संख्या में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे, मेट्रो, बस, टेक्सी आदि से ट्रेवल करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग अपने वाहन से भी यात्रा करते हैं। कोई दोपहिया वाहन चलाता है तो कोई कार। दफ्तर जाने से लेकर घूमने जाने के लिए भी लोग कार का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, अगर आप कार चला रहे हैं तो आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है।



अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान काटा जाता है। इसके अलावा सीट बेल्ट भी लगाना बेहद जरूरी है, लेकिन ये सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि आपकी जान बचाने के लिए भी बेहद जरूरी है। तो चलिए सीट बेल्ट के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Car Seat Belt Safety Tips seat belt kaise lagaye
सीट बेल्ट लगाना क्यों जरूरी है? - फोटो : FREEPIK

क्यों लगानी चाहिए सीट बेल्ट?

पहला कारण

  • सीट बेल्ट लगाना सबसे ज्यादा जरूरी इसलिए है क्योंकि इसे लगाने से आपकी जान बच सकती है। जो व्यक्ति सीट बेल्ट लगाकर कार में बैठता है उसे सुरक्षा मिलती है। किसी बड़ी दुर्घटना से बचने में ये सीट बेल्ट आपकी मदद कर सकती है। इसलिए कार में आगे और पीछे वाली सीट पर बैठने वाले लोगों को सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए।
Car Seat Belt Safety Tips seat belt kaise lagaye
सीट बेल्ट लगाना क्यों जरूरी है? - फोटो : Ford

दूसरा कारण

  • अगर आप कार में सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो जान लें कि आपको एयरबैग से जुड़ी दिक्कत आ सकती है। दरअसल, होता ये है कि एयरबैग सीट बेल्ट के साथ जुड़े हुए होते हैं। ऐसे में अगर आप सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो आपकी गाड़ी के एयरबैग नहीं खुल पाते हैं जिससे चोट लगने या दुर्घटना का शिकार होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा सीट बेल्ट लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Seat Belt Safety Tips seat belt kaise lagaye
सीट बेल्ट लगाना क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा कारण

  • अगर आप कार चला रहे हैं और ड्राइवर ने या गाड़ी में बैठे दूसरे लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई है तो नियमों के तहत आपका चालान कट सकता है। सड़क पर लगे कैमरे से या ट्रैफिक पुलिस द्वारा आपका चालान किया जा सकता है। सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स की धारा 138 (3) के तहत सीट बेल्ट न लगाने पर 1 हजार रुपये का चालान काटा जा सकता है।
विज्ञापन
Car Seat Belt Safety Tips seat belt kaise lagaye
सीट बेल्ट लगाना क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

ये बात भी जान लें

  • सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2019 में 11 शहरों के लोगों पर सीट बेल्ट को लेकर एक अध्ययन किया गया। इसमें 6306 लोगों को शामिल किया गया था जिसमें पाया गया कि सिर्फ 7 प्रतिशत लोग ही सीट बेल्ट लगाते हैं
  • वहीं, आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछली सीट पर बैठने वाले 10 में से 7 यात्री सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed