फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Safety Tips: कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो लग सकती है आग

Sat, 19 Apr 2025 04:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 04:22 PM IST
सार

Car Safety Tips: आपको गर्मी के मौसम में कार चलाते समय खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ध्यान नहीं देते हैं, तो पानी की बोतल से भी आग लग सकती है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर पानी की बोतल से कैसे आग लग सकती है?

विज्ञापन
Car Safety Tips water bottle can cause fire in your car do not make this mistake know the details
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik

Car Safety Tips: देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में कई आग घटनाएं सामने आती हैं। इसलिए हम सभी को गर्मी के मौसम में अलग-अलग कार्यों के दौरान खास एहतियात बरतनी चाहिए। चलती कार में आग लगने की घटनाएं भी समय-समय पर सामने आती रहती हैं। इसलिए अगर आप भी कार चलाते हैं, तो आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि एक छोटी से लापरवाही की वजह से आपकी कार के साथ कई तरह के हादसे हो सकते हैं। कुछ हादसों के बारे में किसी को जानकारी नहीं होती है। इस तरह की घटना भी हो सकती है। 

आपको गर्मी के मौसम में कार चलाते समय खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ध्यान नहीं देते हैं, तो पानी की बोतल से भी आग लग सकती है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर पानी की बोतल से कैसे आग लग सकती है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिल्कुल ऐसा हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि पानी की बोतल से कैसे आग लग सकती है और क्या ध्यान रखना चाहिए।
 
Car Safety Tips water bottle can cause fire in your car do not make this mistake know the details
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik

अक्सर लोग कार में पानी की बोतल रखते हैं और कार को धूम में खड़ी कर देते हैं। पानी की बोतल ट्रांसपेरेंट होती है और यह एक तरह से किसी लेंस की तरह काम करती है। सूरज की रोशनी पानी की बोतल से होकर गुजरती है, जिससे गर्मी पैदा होती है। 
 
Car Safety Tips water bottle can cause fire in your car do not make this mistake know the details
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik

यह गर्मी इतनी अधिक हो सकती है कि कार की सीट, कार में रखा कपड़ा या अन्य कोई जव्लनशील पदार्थ हो तो उसमें आग लग सकती है। इसकी वजह यह है कि धूप में खड़ी कार पहले ही गर्म हो जाती है। पानी की बोतल से होकर गुजरने वाली सूरज की किरणें एक स्थान पर फोकस करके गर्मी पैदा कर सकती हैं। इससे आग लग सकती है।

AC Tips: आखिर क्यों ब्लास्ट होता है एसी? आग लगने से पहले मिलते हैं ये संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Safety Tips water bottle can cause fire in your car do not make this mistake know the details
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik

इसलिए गर्मी के मौसम में कार के भीतर पानी की बोतल को खुले में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। पानी की बोतल को टेस्ट बोर्ड या सीट के नीचे भी नहीं रखनी चाहिए। पानी की बोतल को बैग या किसी छिपे हिस्स में रखना चाहिए। ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। 

PM Kisan Nidhi Yojana : किस महीने आ सकती है खाते में 20वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

विज्ञापन
Car Safety Tips water bottle can cause fire in your car do not make this mistake know the details
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik

कार में चालक सनशेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके डैशबोर्ड और सीट पर धूप नहीं आती है। इसके साथ ही अगर हो सके तो गर्मियों के मौसम में आपको पानी पीने के लिए स्टील या तांबे की बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed