फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: कार चलाते वक्त ये गलतियां बन सकती हैं दुर्घटना की वजह, इसलिए यहां जानें और फिर कभी न भूलें

Tue, 12 Mar 2024 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Mar 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Car Driving Tips: Causes of Road Accidents
Tips for Car Driver: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

Driving Tips in Hindi: जब भी हम घर में गाड़ी खरीदते हैं, तो उसे बड़े शौक से चलाते हैं। जहां कई लोग अपने घर में मौजूद किसी वाहन से ड्राइविंग सीख लेते हैं, तो कई लोग दोस्तों की मदद से और कई लोग तो ड्राइविंग क्लास लेते हैं। अगर देखा जाए तो सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए काफी चौकन्ना रहना पड़ता है, क्योंकि हमारी छोटी सा लापरवाही दुर्घटना की वजह बन सकती है। इसलिए आप जब भी गाड़ी चलाएं, तो आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत है और कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं गाड़ी चलाते समय सड़क पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Car Driving Tips: Causes of Road Accidents
Tips for Car Driver: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है दुर्घटना:-

इंडिकेटर का इस्तेमाल करना न भूलें

  • ज्यादातर लोग गलती ये करते हैं कि जब भी वो किसी मोड़ पर मुड़ते हैं, यू-टर्न लेते हैं आदि, तो इंडिकेटर नहीं जलाते हैं। दरअसल, इससे आगे और पीछे आ रहे वाहन को पता चल जाता है कि आपको मुड़ना है और सामने या पीछे से आ रही गाड़ी रूक जाती है। इसलिए इंडिकेटर का इस्तेमाल करना चाहिए।
Car Driving Tips: Causes of Road Accidents
Tips for Car Driver: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

लेन को नजरअंदाज न करें

  • जब भी आप गाड़ी चलाएं, तो ध्यान रखें कि आपकी लेन कौन सी है। अगर आप अपनी लेन से बाहर ड्राइविंग करते हैं, इससे दूसरे वाहन चालकों को दिक्कत हो सकती है और कोई दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Driving Tips: Causes of Road Accidents
Tips for Car Driver: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

चिपककर न चलें

  • आमतौर पर देखने में आता है कि लोग आगे वाले वाहन के बेहद करीब अपने वाहन को चलाते हैं। ऐसे में अगर सामने वाली गाड़ी ब्रेक मारती है या कई बार स्पीड में होने के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि सामने वाले वाहन से उचित दूरी बनाकर रखना न भूलें।
विज्ञापन
Car Driving Tips: Causes of Road Accidents
Tips for Car Driver: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

मोबाइल न चलाएं

  • लोग गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने से भी बाज नहीं आते हैं। इससे कई बार ध्यान भटक सकता है, जिसका खामियाजा आपको किसी दुर्घटना के रूप में भुगतना पड़ सकता है। इसलिए अगर मोबाइल पर बात करनी है, तो कहीं सड़क किनारे गाड़ी रोककर करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed