CNG Car Care Tips for Summer: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले मई, जून और जुलाई के महीने में गर्मियों का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। अगर आपके पास सीएनजी कार है, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना आपकी कार में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं इस कारण आपको नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। मई और जून के महीने में जब धूप काफी तेज पड़ती है तो उसका असर कार पर भी देखने को मिलता है।
अगर गर्मी के मौसम में सीएनजी कार की देखरेख करते समय सही सावधानियों को न बरता जाए तो कार की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है। इस कारण गर्मी के मौसम में कार को अत्याधिक तापमान से बचाना काफी जरूरी है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान गर्मी के सीजन में रखना चाहिए।
2 of 5
CNG Car Care Tips for Summer
- फोटो : AdobeStock
गर्मियों के सीजन में कार का टायर प्रेशर कम हो जाता है। इस कारण आपको हर हफ्ते टायर के प्रेशर की जांच करवाते रहनी चाहिए। अगर प्रेशर कम है तो मैन्युफैक्चरर्स द्वारा बताए गए प्रेशर के अनुसार हवा भरवाएं। अगर टायर में कम प्रेशर है तो उसके फटने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
3 of 5
CNG Car Care Tips for Summer
- फोटो : FREEPIK
आपको गर्मी के मौसम में सीएनजी टैंक को सीधी धूप से बचाकर रखना चाहिए। आपको अपनी सीएनजी कार को किसी छाया वाली जगह पर पार्क करना चाहिए। इस दौरान यह सुनिश्चित करें कि सीएनजी टैंक में कोई रिसाव नहीं हो रहा हो।
AC Tips: आखिर एक घंटे में कितने यूनिट बिजली की खपत करता है एसी? जानिए यहां
4 of 5
CNG Car Care Tips for Summer
- फोटो : FREEPIK
कई बार ज्यादा गर्मी होने की वजह से गैस का दबाव बढ़ सकता है। इससे टैंक में रिसाव होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम में अक्सर देखने को मिलता है कि कार का इंजन ऑयल पतला हो जाता है। इस कारण आपको मैन्युफैक्चरर्स द्वारा बताए गए ग्रेड के इंजन ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।
5 of 5
CNG Car Care Tips for Summer
- फोटो : FREEPIK
गर्मियों में अगर आप सीएनजी टैंक को फुल करवा रहे हैं तो आपको उसे लिमिट तक फुल नहीं करवाना चाहिए। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ज्यादा तापमान पर हवा और गैस फैलती है। इस कारण गर्मियों में सीएनजी टैंक का तापमान बढ़ सकता है और इससे गैस फैल सकती है। टैंक अगर फुल नहीं हुआ तो गैस के फैलने के लिए जगह मिल जाएगी। इससे दुर्घटना होने की संभावना कम हो जाएगी। आपको गर्मियों में सीएनजी टैंक को एक या दो किलो कम भरवाना चाहिए।