भारत में करोड़ों नौकरीपेशा लोग हैं। कई बार दूसरी जगह जब कर्मचारी को अच्छी नौकरी मिल जाती है, तो वह पिछली कंपनी में रिजाइन दे देता है। हालांकि, पुरानी कंपनी में रिजाइन देकर नई कंपनी में ज्वाइन करने के बीच कई कागजी काम करने होते हैं। इसके अलावा कर्मचारी को कंपनी द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर एक निश्चित समय सीमा के लिए नोटिस पीरियड सर्व करना होता है। अलग-अलग कंपनियों में नोटिस पीरियड सर्व करने की समय सीमा भी अलग-अलग होती है। कई कंपनियों में नोटिस पीरियड 2 महीने का होता है, तो कई कंपनियों में यह 1 महीने या 15 दिनों का होता है।
Notice Period: क्या नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए मजबूर कर सकती है कंपनी? जानिए क्या है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:31 PM IST
सार
अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या कंपनी किसी कर्मचारी को नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए मजबूर कर सकती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन