फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IFSC Code: क्या होता है IFSC कोड? आखिर 11 डिजिट की संख्या क्यों होती है इसमें?

Mon, 23 Dec 2024 03:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आखिर IFSC कोड क्या होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
IFSC code kya hota hai know ifsc code 11 digit meaning
Bank - फोटो : AdobeStock

बैंकिंग सेवाओं ने दुनिया को बदलने, अर्थव्यवस्था को आकार देने और एक व्यक्ति को योजनाबद्ध ढंग से बजट निर्धारण करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही नहीं, देशों की अर्थव्यवस्था के विकास में भी इसका एक अहम योगदान होता है। वर्तमान में बैंकिंग ने जरूरी आर्थिक सेवाओं की पहुंच आम लोगों तक करवाई है। आज के इस डिजिटल युग ने बैंकिंग को भी डिजिटल कर दिया है। अब आप अपने स्मार्टफोन की मदद से डिजिटली ही कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।



आज के समय में हम में से अधिकतर लोगों का बैंक अकाउंट है। बैंक अकाउंट खुलवाने के बाद आपको एक आईएफएससी कोड मिलता है। इस कोड की खास जरूरत हम लोगों को पैसों को ट्रांसफर करते समय पड़ती है। वहीं, क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आखिर IFSC कोड क्या होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

IFSC code kya hota hai know ifsc code 11 digit meaning
Bank - फोटो : AdobeStock

क्या होता है IFSC कोड?

IFSC (Indian Financial System Code) कोड से मतलब भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड से है। यह एक खास तरह का 11 डिजिट का कोड होता है। IFSC कोड का इस्तेमाल बैंक की विशिष्ट शाखा की पहचान के तौर पर किया जाता है।

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

IFSC code kya hota hai know ifsc code 11 digit meaning
Bank - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसी दो बैंक की शाखा के बीच पैसों का लेन-देन कर रहे हैं, ऐसे में IFSC कोड की खास जरूरत होती है। वहीं, क्या आपको IFSC कोड के 11 अंकों का मतलब पता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Sanjeevani Yojana: संजीवनी योजना के अंतर्गत दिल्ली के किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
IFSC code kya hota hai know ifsc code 11 digit meaning
Bank - फोटो : AdobeStock

क्या होता है IFSC कोड के 11 अंकों का मतलब?

  • IFSC कोड के पहले चार अंक अल्फाबेट अक्षर होते हैं। ये चार अंक बैंक के नाम के बारे में बताते हैं।
  • पांचवां अंक 0 होता है। यह अंक भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजर्व रहता है।
  • आखिरी के छह अंक बैंक की शाखा के बारे में जानकारी देते हैं।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

विज्ञापन
IFSC code kya hota hai know ifsc code 11 digit meaning
Bank - फोटो : AdobeStock

आप बड़ी आसानी से अपने बैंक का IFSC कोड पता कर सकते हैं। आप बैंक पासबुक देखकर IFSC कोड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप चेक बुक पर भी इसे देख सकते हैं या बैंक शाखा में विजिट करके भी आसानी से IFSC कोड के बारे में पता कर सकते हैं।

Solar Water: बाजार में खूब बिक रहा यह सोलर वॉटर हीटर, चलाने पर नहीं आएगा कोई बिजली बिल, जानें कितनी है कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed