घर में पालतू कुत्ता रखना आजकल काफी आम है। लोग कुत्ते को परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं, लेकिन पालतू जानवर रखने के साथ उसकी जिम्मेदारी भी मालिक की होती है। अगर किसी दिन आपका कुत्ता किसी दूसरे व्यक्ति को काट ले, तो मामला सिर्फ इलाज के खर्च तक सीमित नहीं रहता।
ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या कुत्ते के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है और क्या उसे जेल जाना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इस बारे में नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो क्या मालिक को जेल हो सकती है?
- फोटो : AI Generated
क्या लापरवाही पर बन सकता है मामला?
- भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस में जानवर से जुड़े मामलों के लिए प्रावधान मौजूद है और धारा 291 में इसके बारे में बताया गया है
- इस धारा के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपने पालतू जानवर से संभावित खतरे को रोकने के लिए जरूरी सावधानी नहीं बरतता है और इससे किसी इंसान की जान या गंभीर चोट का खतरा पैदा होता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है
3 of 6
पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो क्या मालिक को जेल हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इस प्रावधान के तहत दोषी पाए जाने पर 6 महीने तक की जेल, 5000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं
- हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि कुत्ते के किसी व्यक्ति को काटने की हर घटना में मालिक को निश्चित तौर पर जेल होगी
- मामले में यह देखा जाएगा कि मालिक की तरफ से लापरवाही हुई थी या नहीं और घटना किन परिस्थितियों में हुई
4 of 6
पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो क्या मालिक को जेल हो सकती है?
- फोटो : AI Generated
कुत्ते को संभालने की जिम्मेदारी किसकी?
- पालतू कुत्ते की देखभाल और उसे नियंत्रित रखने की जिम्मेदारी उसके मालिक की होती है
- अगर मालिक को पता है कि कुत्ता आक्रामक है और फिर भी उसे बिना जरूरी सावधानी के बाहर छोड़ दिया जाता है, तो मामला गंभीर हो सकता है
5 of 6
पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो क्या मालिक को जेल हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इसी तरह किसी सार्वजनिक जगह पर कुत्ते को ले जाते समय उसका ध्यान न रखना या लापरवाही बरतना जिससे बाकी लोगों को दिक्कत हो तो ये विवाद का कारण बन सकता है
- घटना के बाद पुलिस शिकायत और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर सकती है