फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: जान लीजिए किस दिन आ सकते हैं ई-श्रम खाताधारकों के बैंक खाते में एक हजार रुपये, और भी हैं फायदे

Wed, 23 Mar 2022 12:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Mar 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
By the end of March or in month of April e shram card holders can get 1000 rupees utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को एक हजार रुपये कब मिलेंगे - फोटो : istock

भारत देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो रोजाना मजदूरी करते हैं और तब जाकर उन्हें पैसे मिलते हैं। दरअसल, इन लोगों को हम दिहाड़ी मजदूर के नाम से जानते हैं। लेकिन रोजाना इन्हें काम मिल जाए, इस बात की कोई गारंटी नहीं। ऐसे में इन्हें काम की तलाश में काफी मेहनत करनी पड़ती है। असंगठित क्षेत्र में काम करने पर पैसे बेहद कम मिलते हैं, जिनसे जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार समय-समय पर इन लोगों की मदद करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। जैसे इन दिनों एक योजना काफी चर्चा में है और वो है ई-श्रम कार्ड योजना। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं, और फिर उन्हें आर्थिक लाभ समेत कई अन्य मदद दी जा रही है। वहीं, सरकार पहली किस्त लोगों को दे चुकी है और अब लोगों को इंतजार है कि एक हजार रुपये की दूसरी किस्त कब तक आएगी। तो चलिए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

By the end of March or in month of April e shram card holders can get 1000 rupees utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को एक हजार रुपये कब मिलेंगे - फोटो : istock

किस्त के अलावा मिलते हैं ये अन्य फायदे:-

  • 2 लाख रूपये का बीमा कवर
  • घर बनाने के लिए आर्थिक मदद
  • सिलाई मशीन, साइकिल जैसी अन्य चीजों का लाभ
By the end of March or in month of April e shram card holders can get 1000 rupees utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को एक हजार रुपये कब मिलेंगे - फोटो : istock
  • राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ 
  • भविष्य में अन्य लाभों जैसे- राशन कार्ड आदि से इस योजना को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
By the end of March or in month of April e shram card holders can get 1000 rupees utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को एक हजार रुपये कब मिलेंगे - फोटो : istock

मिल चुकी है पहली किस्त

  • ई-श्रम कार्डधारकों को यूपी सरकार द्वारा पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है। हालांकि, ये लाभ उन लोगों को मिला, जिन्होंने 31 मार्च 2021 से पहले अपना ई-श्रम कार्ड बनवाया था। वहीं, अब लोगों को दूसरी किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
By the end of March or in month of April e shram card holders can get 1000 rupees utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को एक हजार रुपये कब मिलेंगे - फोटो : istock

कब आ सकते हैं दूसरी किस्त के पैसे?

  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी थी कि वो ई-श्रम खाताधारकों के बैंक खाते में एक हजार रुपये की किस्त भेजेगी। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मार्च के आखिर में या अप्रैल महीने में लोगों को एक हजार रुपये की किस्त मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed