Buying Second Hand Vehicle: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास एक बड़ी घर हो एक बड़ी गाड़ी हो। दरअसल, ये सपना लगभग हर कोई देखता है, लेकिन पूरा किसी-किसी का होता है क्योंकि घर और गाड़ी दोनों ही आज के समय में काफी महंगे हैं। बात अगर गाड़ी की ही करें तो एक गाड़ी खरीदने के लिए आपके पास लाखों रुपये होने चाहिए या फिर आप नई गाड़ी खरीदें।
{"_id":"682765ddf722f4407b07115d","slug":"buying-second-hand-vehicle-know-what-to-do-before-buying-used-car-bike-scam-alert-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: अगर आप भी खरीद रहे हैं कोई पुरानी गाड़ी? तो जरूर कर लें ये एक काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: अगर आप भी खरीद रहे हैं कोई पुरानी गाड़ी? तो जरूर कर लें ये एक काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Sat, 17 May 2025 09:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 17 May 2025 09:23 AM IST
सार
Purani Gadi Kharidte Samay Kya Kya Dekhna Chahiye: हर कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाता जिसके कारण एक बड़ी संख्या में लोग पुरानी गाड़ी भी खरीदते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें वरना आपके साथ ठगी तक हो सकती है।
विज्ञापन
पुरानी कार खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी कार खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का ध्यान रखें:-
गाड़ी चोरी की तो नहीं है
- अगर आप किसी डीलर से पुरानी कार खरीद रहे हैं तो ये सुनिश्चित करें कि गाड़ी चोरी की तो नहीं है, क्योंकि हाल ही में दिल्ली के द्वारका मोड में स्थित मोहन गार्ड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें एक शख्स ने गौर सिटी ग्रेटर नोएडा के एक डीलर से एक कार वर्ष 2019 में खरीदी। इसके बाद मई 2025 में पता चलता है कि जो गाड़ी डीलर ने शख्स को बेची थी, वो चोरी की थी जिस पर पहले से एक एफआईआर भी हो रखी है। सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि डीलर ने जो गाड़ी शख्स को बेची उस पर डीलर ने लोन भी करवाया और गाड़ी की आरसी भी आरटीओ द्वारा जारी की गई।
पुरानी कार खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
- ऐसे में समझा जा सकता है कि ये कितना बड़ा झोल है। इसलिए अगर आप पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं तो पहले ही गाड़ी के बारे में जानकारी लें कि ये गाड़ी चोरी की तो नहीं है। आप किसी दूसरे कार डीलर के पास कार नंबर के जरिए ये पता कर सकते हैं कि कार चोरी की है या नहीं। आप बैंक से लोन करवाते समय भी ये सुनिश्चित करवाएं कि कहीं गाड़ी चोरी की तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी कार खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
आप पड़ सकते हैं दिक्कत में
- अब लाजमी है कि आप ये सोच रहे होंगे कि गाड़ी चोरी की हो या न हो, लेकिन आपने तो गाड़ी की पेमेंट की है, बैंक ने गाड़ी पर आपको लोन दिया है और आरटीओ ने आपके नाम पर आरसी जारी की है तो फिर आप कैसे दिक्कत में पड़ेंगे? ये बिल्कुल सही है कि आपने तो गाड़ी सभी नियमों और शर्तों को पूरा करते हुए खरीदी है, लेकिन पुलिस आपको दिक्कत कर सकती है कि आपने ये गाड़ी क्यों खरीदी। हालांकि, मामला अगर कोर्ट में जाता है तो आप ये हवाला देकर बच सकते हैं कि आपने गाड़ी खरीदते समय सभी मानदंडों को पूरा किया है।
विज्ञापन
पुरानी कार खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
- सबसे पहले आप पुलिस में एक शिकायत पत्र दें जिसमें गाड़ी खरीदने से लेकर अब तक की पूरी जानकारी दें और फ्रॉड की शिकायत गाड़ी डीलर के नाम पर करवाएं
- अब अगर पुलिस आपको परेशानी करती है तो आप गाड़ी के सभी कागजात उन्हें दिखाएं और बताएं कि आपने गाड़ी सभी नियमों व शर्तों को पूरा करते हुए खरीदी है
- आप एक अच्छे वकील की सलाह भी ले सकते हैं, ताकि अगर मामला कोर्ट पहुंचता है तो आप सुरक्षित रहें।