Business Tips in Hindi: जीवन में काम करना और उससे पैसे कमाना जरूरी इसलिए नजर आता है, जिससे हमारे और हमारे घर के खर्चे पूरे होते रहे। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना काम करता है। पर जब आप नौकरी करने वाले या किसी अन्य व्यक्ति से बिजनेस के बारे में पूछेंगे, तो वो उसे ही बढ़िया बताता हुआ नजर आता है। माना भी जाता है कि बिजनेस में आप नौकरी से अच्छे पैसे कमा सकते हैं। बशर्ते आप कुछ सही बातों का ध्यान रखें और सही मॉडल अपनाएं। वरना आपका बिजनेस डूब भी सकता है। तो चलिए जानते हैं कि नया बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"663c9a4dde1bf7092b0fdaaa","slug":"business-tips-these-four-things-should-be-kept-in-mind-while-doing-business-2024-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Business Tips: शुरू करना चाहते हैं अपना बिजनेस तो कभी न भूलें ये चार बातें, वरना हो सकता है भारी नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Business Tips: शुरू करना चाहते हैं अपना बिजनेस तो कभी न भूलें ये चार बातें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Thu, 09 May 2024 03:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 09 May 2024 03:13 PM IST
विज्ञापन
बिजनेस करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेस करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
इन बातों का रखा जा सकता है ध्यान:-
पहली बात
- आप जब भी कोई बिजनेस शुरू करें, तो एक साथ सारे पैसे लगाने से बचें। कम पैसे लगाते हुए और छोटे से शुरुआत करते हुए आप अपने बिजनेस को बड़ा बना सकते हैं। अगर आप एक साथ सारे पैसे लगाते हैं, तो डूबने पर आपको भारी नुकसान हो सकता है।
बिजनेस करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरी बात
- किसी भी बिजनेस को करने के लिए डिमांड को समझना बेहद जरूरी है। दरअसल, आप किस चीज का बिजनेस करने जा रहे हैं और क्या उस चीज की मार्केट में जरूरत है? इस जरूरत के खेल को समझना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको आगे चलकर दिक्कतें भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनेस करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी बात
- आप जब कोई बिजनेस शुरू करें, तो अपने साथ ऐसे लोगों को जोड़ें जो विश्वास के पात्र हों। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी बिजनेस को चलाने के लिए भरोसे की काफी जरूरत होती है। आप जिस पर भरोसा करते हुए किसी काम को छोड़ सके और वो समय पर पूरा हो सके। हमेशा ऐसे लोगों को ही अपने बिजनेस में शामिल करें।
विज्ञापन
बिजनेस करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
चौथी बात
- जब बिजनेस चलने लगता है, तो लोग एक गलती करते हुए नजर आते हैं कि सारी कमाई को फिर से बिजनेस में लगा देते हैं। ऐसा करने से बचा जा सकता है। कमाई में से 50 प्रतिशत पैसे को बैकअप के तौर पर अलग रखा जा सकता है और बाकी 50 प्रतिशत पैसे से बिजनेस को आगे बढ़ाया जा सकता है। वरना एक साथ सारे पैसे लगाने पर पैसा डूबने का भी खतरा बना रहता है।