Atal Pension Yojana: नौकरी के दौरान कमाई से घर का खर्च चल जाता है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों को पूरा करने के लिए भी पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बुढ़ापे के लिए समय रहते बचत करना जरूरी हो जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है।
{"_id":"6adaecbf07ab1d19e0043235","slug":"atal-pension-yojana-eligibility-who-can-join-and-who-is-not-eligible-2026-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एपीवाई: क्या आप जुड़ सकते अटल पेंशन योजना से? यहां जानें कौन है पात्र और कौन नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
एपीवाई: क्या आप जुड़ सकते अटल पेंशन योजना से? यहां जानें कौन है पात्र और कौन नहीं
Fri, 23 Oct 2026 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:42 AM IST
सार
Atal Pension Yojana Eligibility: अटल पेंशन योजना के तहत पात्र लोगों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है
इस योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं जो इस अटल पेंशन योजना के लिए पात्र हैं
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग अटल पेंशन योजना से नहीं जुड़ सकते?
- जिन लोगों के पास बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस में खाता नहीं है
- जो लोग करदाता हैं यानी जो टैक्स भरने की कैटेगरी में आते हैं
- एनआरआई भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है?
- जो लोग भारत के नागरिक हैं
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
- जिनके पास बचत बैंक खाता या डाकघर बचत खाता है
- अगर आप इन कैटेगरी में आते हैं, तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने रुपये जमा करने होते हैं?
- अटल पेंशन योजना में आपको कितना निवेश हर महीने करना होगा, ये आपकी उम्र और आपके द्वारा चुने गए पेंशन प्लान के हिसाब से तय होता है
- उदाहरण के लिए 18 साल की उम्र में 5000 रुपये मासिक पेंशन का विकल्प चुनने पर हर महीने 210 रुपये जमा करने होते हैं
- वहीं, 30 साल की उम्र में इसी पेंशन विकल्प के लिए मासिक योगदान 577 रुपये होता है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना से जुड़ी इन बातों को जान लें:-
- अटल पेंशन योजना में आवेदन के लिए आप अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं
- इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
- इस समय के बाद ही आपको पेंशन का लाभ मिलता है
- पेंशन मिलना 60 साल की उम्र के बाद शुरू होता है