Smartphone Factory Reset Guide: आज के समय में जब भी हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो पुराना फोन या तो किसी को बेच देते हैं या फिर एक्सचेंज ऑफर में दे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरा सी लापरवाही आपके बैंक डिटेल्स, निजी तस्वीरें और पासवर्ड जैसे संवेदनशील डेटा को किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में पहुंचा सकती है। सिर्फ साधारण तरीके से फोन रीसेट कर देना या डिलीट बटन दबाना कभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता है।
{"_id":"6adae1124fdcaaca0e0a023b","slug":"selling-your-old-phone-ignoring-these-4-things-can-leak-your-personal-data-2026-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुराना फोन बेचने जा रहे हैं? इन 4 बातों को अनदेखा किया तो लीक हो सकता है आपका पर्सनल डेटा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पुराना फोन बेचने जा रहे हैं? इन 4 बातों को अनदेखा किया तो लीक हो सकता है आपका पर्सनल डेटा
Fri, 23 Oct 2026 09:52 AM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:52 AM IST
सार
Selling Old Phone Data Security: अक्सर जब लोग पुराना फोन बेचते हैं तो उसे सिर्फ रिसेट करके बेच देते हैं।
बता दें की कभी भी स्मार्टफोन को रिसेट करने के साथ उसका डेटा वाइप भी करें।
पुराना फोन बेचने से पहले अपने सभी गूगल या एप्पल अकाउंट को पूरी तरह साइन आउट कर लें।
विज्ञापन
पुराना फोन बेचने से पहले
- फोटो : AI
Trending Videos
रिसेट करने से पहले जरूर करें ये काम
- फोटो : Adobe Stock
रिसेट करने से पहले जरूर करें ये काम
- स्मार्टफोन को रिसेट करने से पहले अपनी सेटिंग्स में जाकर सभी ईमेल, गूगल अकाउंट और क्लाउड स्टोरेज को पूरी तरह साइन आउट कर दें, इसके बाद ही उस फोन को रिसेट करें।
- अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो खरीदने वाला व्यक्ति आपके पर्सनल अकाउंट्स और सिंक किए गए डेटा तक आसानी से पहुंच सकता है।
मेमोरी कार्ड निकालना क्यों भूल जाते हैं लोग?
- फोटो : Adobe Stock
मेमोरी कार्ड निकालना क्यों भूल जाते हैं लोग?
- सुनने ये बहुत साधारण सी बात लगेगी की फोन बेचते समय मेमोरी कार्ड निकाल लेना चाहिए, लेकिन बहुत से लोग फोन बेचते समय मेमोरी कार्ड निकालना भूल जाते हैं।
- अक्सर लोग जल्दबाजी में फोन देते वक्त अपना सिम कार्ड तो निकाल लेते हैं लेकिन माइक्रो एसडी कार्ड निकालना भूल जाते हैं।
- इसलिए कभी भी फोन सौंपने से पहले दोनों कार्ड सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेटा वाइप करना भी जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
केवल फैक्ट्री रीसेट काफी है या डेटा वाइप करना भी जरूरी है?
- साधारण रीसेट करने के बाद भी फोन का इंटरनल डेटा रिकवरी सॉफ्टवेयर से वापस लाया जा सकता है।
- इसलिए फोन को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए 'फैक्ट्री डेटा रीसेट' करने के साथ फोन की मेमोरी को एन्क्रिप्ट जरूर कर लें।
विज्ञापन
ऑनलाइन एप्स से लॉगआउट करना क्यों आवश्यक है?
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन एप्स से लॉगआउट करना क्यों आवश्यक है?
- फोन में मौजूद सभी बैंकिंग, यूपीआई, सोशल मीडिया और शॉपिंग एप्स से अपना अकाउंट हमेशा के लिए लॉगआउट कर दें।
- अक्सर ऐसा होता है कि आप अगर सिर्फ फोन को रिसेट करके दिए हैं और उसके बाद कोई एप इंन्सटॉल करता है तो पुराना डेटा अपने आप रिकवर हो जाता है।
- इसलिए कभी भी रिसेट करने से पहले सभी शॉपिंग और यूपीआई एप्स से लॉगआउट जरूरी करें।
- रिसेट करने के बाद भी अगर किसी एप में कैशे दिख रहा है तो उसे पूरी तरह क्लियर करके ही अपने पुराने फोन को किसी दूसरे को दें।