फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: चिप्स का बिजनेस शुरू करके आप हर महीने कमा सकते हैं 40 हजार रुपये, ऐसे करें शुरुआत

Wed, 02 Mar 2022 03:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas you can earn 40 thousand per month by starting chips business
आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करके आप हर महीने कमा सकते हैं 40 हजार रुपये - फोटो : Istock

भारत में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। बिजनेस को शुरू करना आसान काम नहीं है। इसमें आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आप पूरी जानकारी और योजनाबद्ध ढंग से किसी बिजनेस को शुरू करते हैं, तो उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी किसी बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं। इस व्यापार को शुरू करके आप अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। ये व्यापार आलू के चिप्स से जुड़ा हुआ है। इसमें आपको आलू के चिप्स बनाकर बेचना है। बाजार में हर सीजन आलू के चिप्स की काफी मांग रहती है। ऐसे में इस कारोबार को शुरू करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से -   

Business Ideas you can earn 40 thousand per month by starting chips business
आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करके आप हर महीने कमा सकते हैं 40 हजार रुपये - फोटो : Istock

आलू का चिप्स बनाने के लिए आपको साधारण आलू, मीठे आलू के अलावा चिप्स बनाने का बर्तन या मशीन, तेल, नमक, मिर्च पाउडर आदि चीजों की जरूरत होगी। अगर आप जल्दी जल्दी आलू का चिप्स बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए मशीन को उपयोग में ला सकते हैं। चिप्स बनाने की मशीन आपको आसानी से 35 हजार रुपये में मिल जाएगी।

Business Ideas you can earn 40 thousand per month by starting chips business
आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करके आप हर महीने कमा सकते हैं 40 हजार रुपये - फोटो : Istock

इस व्यापार में काफी लाभ है। बाजार में ऐसी कंपनियों की संख्या काफी अधिक है, जिनके पैकेट में काफी कम मात्रा में चिप्स होते हैं। उसके बावजूद भी इन कंपनियों के चिप्स अच्छी क्वालिटी की वजह से बाजार में खूब बिकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas you can earn 40 thousand per month by starting chips business
आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करके आप हर महीने कमा सकते हैं 40 हजार रुपये - फोटो : istock

आप भी अच्छी क्वालिटी के चिप्स बनाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। शुरुआत में आपको एक अच्छी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को फॉलो करना होगा, ताकि आपके ब्रांड और चिप्स की पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो सके। 

विज्ञापन
Business Ideas you can earn 40 thousand per month by starting chips business
आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करके आप हर महीने कमा सकते हैं 40 हजार रुपये - फोटो : istock

अगर आपका चिप्स का कारोबार रफ्तार पकड़ता है, तो ऐसे में आप आसानी से 30 से 40 हजार रुपये की कमाई हर महीने कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग चिप्स का कारोबार करके हजारों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी एक नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो चिप्स का कारोबार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed