फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: आरओ वाटर के इस बिजनेस से होगी आपकी लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Sun, 01 May 2022 04:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 May 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas With Water Will Earn Millions Every Month Know How to Start News in Hindi
Business Ideas - फोटो : istock

Business Ideas: अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान के साथ अच्छा पानी पीना भी जरूरी होता है। आज के दौर में महानगरों में आबादी का घनत्व काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसका बुरा असर शहरों की साफ सफाई से लेकर दूसरी चीजों पर देखने को मिल रहा है। महानगरों में अब ग्राउंड वाटर का पानी पीने लायक नहीं बचा है। ऐसे में लोग फिल्टर्ड या आरओ का पानी खरीदकर पीना पसंद करते हैं। ऐसे में फिल्टर्ड पानी का एक बड़ा बाजार महानगरों में है। इसी कड़ी में आप वाटर आरओ का प्लांट लगाकर एक नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इस बिजनेस से आपकी लाखों रुपये की कमाई हो सकती है। हालांकि, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको प्लांट सेटअप करने से लेकर मार्केटिंग तक काफी मेहनत करनी होगी। वहीं एक बार जब आपका बिजनेस पूरी तरह सेटअप हो जाएगा। उसके बाद इसके जरिए आपकी जबरदस्त कमाई होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में -

Business Ideas With Water Will Earn Millions Every Month Know How to Start News in Hindi
Business Ideas - फोटो : istock

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 1 हजार स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होगी। इसके अलावा आपको पानी को फिल्टर करने के लिए आरओ प्लांट लगवाना होगा। आरओ का प्लांट लगवाने के बाद आपको इस बिजनेस के लिए आईएसआई सर्टिफिकेट (ISI Certificate) भी लेना पड़ेगा।

Business Ideas With Water Will Earn Millions Every Month Know How to Start News in Hindi
Business Ideas - फोटो : istock

इसके अलावा आपको अपनी कंपनी को रजिस्टर्ड भी करवाना होगा। ये सब सेटअप करने के बाद आपको अपने ब्रांड की अच्छी मार्केटिंग करनी है। मार्केटिंग के लिए आप अपने आरओ वाटर ब्रांड के कई पोस्टर बनवाकर उसे बाजारों में लगवा सकते हैं। इसके अलावा मार्केटिंग का सबसे बढ़िया विकल्प सोशल मीडिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas With Water Will Earn Millions Every Month Know How to Start News in Hindi
Business Ideas - फोटो : istock

आप सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रांड की अच्छी मार्केटिंग कर सकते हैं। अगर आप अच्छी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को अपनाकर अपने प्रोडक्ट के बारे में लोगों को बताते हैं। इस स्थिति में ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आपके साथ जुड़ेंगे और आपसे आरओ वाटर बोतल को खरीदेंगे।

विज्ञापन
Business Ideas With Water Will Earn Millions Every Month Know How to Start News in Hindi
Business Ideas - फोटो : istock

इस बिजनेस में घर घर पानी की सप्लाई करने के लिए आपके पास एक गाड़ी का होना भी जरूरी है। गाड़ी की मदद से आप आसानी से घर-घर जाकर आरओ पानी की बोतल को सप्लाई कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed