Pan Card: 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 का पूर्ण बजट पेश किया। ये मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट था। इस बजट में कई घोषणाएं वित्त मंत्री की तरफ से की गई, जिसमें रेलवे, पीएम आवास योजना, मोटे अनाज, टैक्स आदि चीजें शामिल हैं। ऐसी ही एक घोषणा इस बजट 2023-24 में पैन कार्ड को लेकर भी हुई, जिसकी चर्चा काफी हो रही है। दरअसल, वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए बताया कि अब पैन कार्ड सामान्य पहचान पत्र के रूप में भी काम करेगा। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि सरकार के इस कदम से आपको क्या फायदे हो सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63de19c2a54bd231235286a8","slug":"budget-2023-pan-card-becomes-new-identification-document-know-benefit-in-hindi-2023-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget 2023: पैन कार्ड बनेगा अब पहचान पत्र, जानें कैसे उठा सकते हैं आप भी लाभ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Budget 2023: पैन कार्ड बनेगा अब पहचान पत्र, जानें कैसे उठा सकते हैं आप भी लाभ
Wed, 22 Feb 2023 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड के पहचान पत्र बनने के बाद क्या फायदे होंगे?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड के पहचान पत्र बनने के बाद क्या फायदे होंगे?
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
ये होंगे फायदे:-
पहचान पत्र के रूप में कर पाएंगे इस्तेमाल
- बजट 2023-24 में हुई इस घोषणा के बाद अब पैन कार्ड का इस्तेमाल सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणाली में सामान्य पहचान के तौर पर किया जा सकेगा। इसे आसान भाषा में ऐसे भी समझा जा सकता है कि अब अगर आपके पास आधार नहीं होगा, तो आप पैन कार्ड को बतौर सामान्य पहचान पत्र इस्तेमाल कर पाएंगे।
पैन कार्ड के पहचान पत्र बनने के बाद क्या फायदे होंगे?
- फोटो : iStock
कारोबार की शुरुआत पैन कार्ड से
- पैन कार्ड को पहचान पत्र के रूप में मान्यता मिलने से किसी भी कारोबार की शुरुआत पैन कार्ड से हो सकती है। वहीं, सरकार के इस कदम से व्यक्तियों और व्यापार मालिकों के लिए वित्तीय समावेशन में वृद्धि की उम्मीद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड के पहचान पत्र बनने के बाद क्या फायदे होंगे?
- फोटो : istock
केवाईसी आसान हो जाएगी
- पैन कार्ड को सामान्य पहचान पत्र की मान्यता मिलने के बाद अब आधार कार्ड की जगह पैन कार्ड से केवाईसी की जा सकेगी। वित्त मंत्री ने बजट में जानकारी दी कि जोखिम आधारित मानदंड अपनाकर केवाईसी प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा। वहीं, एकीकृत फाइलिंग सिस्टम के लिए अनुमति केवाईसी मानदंड आसान हो जाएगा। ऐसे में अब तक जहां आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों की जरूरत केवाईसी के लिए होती थी, तो वहीं सरकार के इस फैसले के बाद से पैन कार्ड से ही केवाईसी की जा सकेगी।
विज्ञापन
पैन कार्ड के पहचान पत्र बनने के बाद क्या फायदे होंगे?
- फोटो : iStock
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा
- वित्त मंत्री ने अपने बजट में जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्राणालियों के लिए सामान्य पहचान के लिए स्थायी खाता संख्या यानी पैन कार्ड का उपयोग किया जाएगा। इससे होगा ये कि अब ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को इससे बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पैन कार्ड का इस्तेमाल एक बेसिक दस्तावेज के रूप में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए किया जा सकेगा।