1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का वित्तीय बजट पेश किया। इस बजट में विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को 2 लाख रुपये की बचत पर 7.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। गौरतलब बात है कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो साल के लिए साल 2025 तक होगा। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करके महिलाएं अपनी अच्छी खासी बचत कर सकती हैं। महिला सेविंग सम्मान सर्टिफिकेट के अंतर्गत महिला या बालिका के नाम पर पैसों को निवेश किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Budget 2023: बजट में महिलाओं के लिए किया गया बड़ा एलान, शुरू हुई यह नई योजना, निवेश पर मिलेगा जबरदस्त रिटर्न
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन