फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2022: बजट में बड़ा एलान, डाकघरों को जोड़ा जाएगा कोर बैंकिंग से, जानें क्या-क्या मिलेंगे लाभ

Tue, 01 Feb 2022 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Feb 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Budget 2022 Nirmala sitharaman announced 1 5 lakh post offices will be connected to core banking system
बजट 2022: पोस्ट ऑफिस जुड़ेंगे कोर बैंकिग से - फोटो : iStock

हमारे देश में लोग अपनी कमाई में से पैसे को बचाकर अपने भविष्य के लिए सुरक्षित भी रखते हैं। कई लोग अपने पैसे को बैंक में जमा करते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। साथ ही एफडी या आरडी द्वारा पैसे को भविष्य के लिए भी बचाते हैं। वहीं, बैंक के अलावा हमारे देश में लोग पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर में भी अपना बचत खाता खुलवाते हैं और इसमें अपनी जमा पूंजी को रखते हैं। वही, डाकघरों में कई अन्य तरह के निवेश प्लान भी लाए जाते हैं, जिनमें निवेश करके लोग अधिक लाभ कमा पाते हैं। वहीं, डाकघर में अगर आपका खाता है, तो आपके लिए इस बजट 2022-23 में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ बड़े एलान किए हैं। इनका सीधा लाभ डाकघर के खाताधारकों को मिलेगा। इसमें सरकार की तरफ से कई बड़े एलान किए गए हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Budget 2022 Nirmala sitharaman announced 1 5 lakh post offices will be connected to core banking system
बजट 2022: पोस्ट ऑफिस जुड़ेंगे कोर बैंकिग से - फोटो : pixabay

कोर बैकिंग से जुड़ेंगे डाकघर

  • देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए डाकघरों को लेकर एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार अब देशभर के लगभग डेढ़ लाख डाकघरों को कोर बैंकिंग से जोड़ेगी। सरकार इसको लेकर बजट में एलान कर चुकी है और आने वाले समय पर इस पर काम शुरू हो जाएगा।
Budget 2022 Nirmala sitharaman announced 1 5 lakh post offices will be connected to core banking system
बजट 2022: पोस्ट ऑफिस जुड़ेंगे कोर बैंकिग से - फोटो : iStock

क्या-क्या मिलेंगे लाभ:-

नेट बैंकिंग का लाभ

  • जिस तरह आप अपने बैंक खाते में नेट बैंकिंग का लाभ लेते हैं, ठीक उसी तरह डाकघरों में भी नेट बैंकिंग की सुविधा दी जाएगी। इससे खाताधारक घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल से इसका लाभ उठा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2022 Nirmala sitharaman announced 1 5 lakh post offices will be connected to core banking system
बजट 2022: पोस्ट ऑफिस जुड़ेंगे कोर बैंकिग से - फोटो : Pixabay

मोबाइल बैंकिंग का लाभ

  • आज के समय में लगभग हर कोई मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करता है, और ये सुविधा आपका बैंक आपको देता है। इसी कड़ी में डाकघर में भी मोबाइल बैंकिंग को लाया जाएगा, जिससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
Budget 2022 Nirmala sitharaman announced 1 5 lakh post offices will be connected to core banking system
बजट 2022: पोस्ट ऑफिस जुड़ेंगे कोर बैंकिग से - फोटो : iStock
एटीएम होंगे
  • अब तक आप अपने बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं, लेकिन आने वाले समय में डाकघरों को भी एटीएम से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को अपने पैसे निकालने के लिए डाकघर नहीं जाना पड़ेगा, और वो एटीएम से ही पैसे निकाल पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed