कुछ दिनों पहले टेलीकॉम कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए रिचार्ज की कीमतों का बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। ऐसे में उपयोगकर्ता ऐसे प्लान्स की खोज कर रहे हैं, जिनमें उन्हें कम कीमत पर ढेरों बेनिफिट्स मिल सके। अगर आप भी ऐसे ही रिचार्ज प्लान्स की खोज में हैं, तो आज हम आपको बीएसएनएल के एक प्लान के बारे में बताने वाले हैं। बीएसएनएल का ये रिचार्ज प्लान काफी खास है। अगर आप बीएसएनएल के उपयोगकर्ता हैं, तो ये प्लान आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल्स के साथ इंटरनेट खपत के लिए रोजाना अच्छी मात्रा में इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा आपको रोजाना 100 SMS भी इस प्लान के साथ मिल रहे हैं। बीएसएनल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 599 रुपये है। प्लान के साथ आपको दूसरे कई बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से -
BSNL Recharge Plan: 599 रुपये की कीमत पर रोजाना मिल रहा है 5GB डाटा 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 19 Dec 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन