कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी क्रम में अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज भी लगनी शुरू हो गई है। सोमवार से देश में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा ये डोज 60+ उम्र के उन लोगों को लगाई जा रही है, जो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही बूस्टर डोज दी जा रही है। इसे आप वैक्सीन की तीसरी डोज मान सकते हैं। अगर आप इसके बारे में अधिक जानना चाहते हैं, जैसे बूस्टर डोज क्यों दी जा रही है? बूस्टर डोज के दायरे में कौन आता है? इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं? या पिछली डोज व बूस्टर डोज में कितना अंतर होना चाहिए? तो ये खबर आपके लिए ही है। आज आपको इन सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
{"_id":"61dd2569acfa98424c6c50ef","slug":"booster-dose-in-india-know-all-details-regarding-booster-dose-in-hindi-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Booster Dose in India: कैसे होगा बूस्टर डोज का रजिस्ट्रेशन, किन लोगों को लगेगी ये डोज? जानें सभी सवालों के उत्तर आसान शब्दों में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Booster Dose in India: कैसे होगा बूस्टर डोज का रजिस्ट्रेशन, किन लोगों को लगेगी ये डोज? जानें सभी सवालों के उत्तर आसान शब्दों में
Tue, 11 Jan 2022 03:45 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 11 Jan 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
क्यों दी जा रही है बूस्टर डोज? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों दी जा रही है बूस्टर डोज? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
क्यों दी जा रही है बूस्टर डोज?
- बूस्टर डोज देने की दो वजह हैं, जिसमें पहली है इम्यूनिटी को दोबारा बूस्ट करने के लिए, क्योंकि वैक्सीन से मिली इम्यूनिटी कुछ समय बाद घटने लगती है। दूसरी है, कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन वैक्सीन के दोनो डोज ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। यही वजह है कि एहतियात के तौर पर अब बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
क्यों दी जा रही है बूस्टर डोज? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
बूस्टर डोज किन्हें लेना है जरूरी?
- रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 10 जनवरी से बूस्टर डोज को लगाने की शुरुआत हो गई है। अभी ये दो तरह के लोगों को दी जाएगी, जिसमें पहले समूह में हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। दूसरे समूह में 60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग हैं, जो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। इन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर ही बूस्टर डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों दी जा रही है बूस्टर डोज? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज ?
- बूस्टर डोज के लिए कोई भी पात्र व्यक्ति अपॉइंटमेंट बुक कराने के लिए कोविन ऐप (Co-WIN App) या कोविन पोर्टल पर जाकर बुक कर सकता है। वहीं इसके लिए आपको वैक्सीनेशन सेंटर पर आधार लेकर जाना होगा। यदि आपके पास आधार नहीं है, तो आप ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, फोटो के साथ पेंशन डॉक्यूमेंट जैसे दस्तावेज भी लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको आधार कार्ड या सम्बंधित दस्तावेज के साथ वैक्सीनेशन सेंटर जाना होगा।
विज्ञापन
क्यों दी जा रही है बूस्टर डोज? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
पिछली डोज में कितना अंतर होना चाहिए?
- बूस्टर वैक्सीन के पात्र वही लोग होंगे जिनको दूसरी डोज लिए 9 महीने बीत चुके हैं। वहीं यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपको पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड की मानें, तो तीसरी डोज के दायरे में आने वाले लोगों को को-विन प्लेटफार्म की ओर से मैसेज मिलेगा।