फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election 2025: अपने BLO से करनी है सीधी बात, तो ऐसे करें कनेक्ट

Tue, 07 Oct 2025 12:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Oct 2025 12:48 PM IST
सार

How to Connect With BLO: बिहार में चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है और इसके साथ ही चुनाव आयोग की तरफ से इस बार वोटर्स को कई सुविधाएं दी गई हैं, जिसमें से एक अपने बीएलओ से सीधी बात कर पाना शामिल है।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025 How to Contact BLO for Voter ID ECI App
बीएलओ से कैसे कॉल पर बात कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है, क्योंकि बीते दिन चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर ये जानकारी दी कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। इसमें पहला चरण 6 नवंबर 2025 को होगा और दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को पूरा किया जाएगा। वहीं, इस चुनाव का परिणाम 14 नवंबर 2025 को आएगा और तब बिहार को अपना मुख्यमंत्री मिलेगा।



चुनाव की तारीखों का एलान करते वक्त चुनाव आयोग की तरफ से ये भी बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया को इस बार आसान बनाने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। इसमें से एक फैसला काफी चर्चा में भी है और वो ये है कि लोग अब बूथ लेवल ऑफिसर्स यानी बीएलओ से सीधे कॉल पर बात कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में और इसका प्रोसेस क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Bihar Assembly Election 2025 How to Contact BLO for Voter ID ECI App
बीएलओ से कैसे कॉल पर बात कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन चीजों के लिए कर पाएंगे संपर्क

  • बिहार के चुनाव को लेकर जानकारी लेने के लिए और चुनाव की प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए अब लोग सीधा बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO से बात कर सकते हैं। बिहार के मतदाता ये जानकारी अपने बीएलओ से सीधे ले पाएंगे। इसके अलावा इस बार चुनाव में हर बूथ पर वेबकास्टिंग, बूथ तक मोबाइल के जाने की सुविधा मिलेगी यानी आप बिहार चुनाव के दौरान बूथ तक अपना मोबाइल फोन साथ ले जा सकते हैं और इसे वोट डालने वाले कमरे में जाने से पहले जमा करवाना होगा और फिर वोट डालने के बाद आप अपना मोबाइल वापस ले सकते हैं।
Bihar Assembly Election 2025 How to Contact BLO for Voter ID ECI App
बीएलओ से कैसे कॉल पर बात कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर पाएंगे कॉल:-

स्टेप 1

  • अगर आपको वोटर कार्ड और चुनाव से जुड़ी कोई जानकारी को लेकर बूथ लेवल ऑफिसर्स यानी बीएलओ से कॉल पर बात करनी है, तो आप कर सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले ECINET मोबाइल एप पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025 How to Contact BLO for Voter ID ECI App
बीएलओ से कैसे कॉल पर बात कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर अपना वोटर EPIC नंबर दर्ज करना है
  • फिर आप BLO के साथ अपनी कॉल बुक करके उनसे सीधे बात कर सकते हैं
  • आपकी जो समस्या या सवाल है आप उनका यहां पर जवाब पा सकते हैं
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025 How to Contact BLO for Voter ID ECI App
बीएलओ से कैसे कॉल पर बात कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

वोटर हेल्पलाइन नंबर भी जान लें

  • चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि उन्होंने बिहार के मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जिस पर कॉल करके आप सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल किया जा सकता है। अगर कोई बिहार के बाहर से कॉल करता है तो उसे इस हेल्पालइन नंबर 1950 के आगे एसटीडी कोड +91 लगाना होगा यानी +911950
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed