AC Without Installation: जब भी एसी की बात आती है, तो आमतौर पर लोग स्प्लिट ऐसी या विंडो एसी के बारे में सोचते हैं। मगर एक ऐसा एसी है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है, उसका नाम है पोर्टेबल एसी। भीषण गर्मी और चुभती तपिश से बचने के लिए अब आपको दीवार तोड़ने या खिड़की काटने की जरूरत नहीं है।
{"_id":"69f08f4c0417770a4d0830f8","slug":"beyond-split-and-window-bring-home-the-portable-ac-this-summer-for-instant-cooling-in-hindi-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: न स्प्लिट-न विंडो, इस जलती-चुभती गर्मी में घर ले आएं ये एसी; फ्रिज जैसा ठंडा हो सकता है कमरा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: न स्प्लिट-न विंडो, इस जलती-चुभती गर्मी में घर ले आएं ये एसी; फ्रिज जैसा ठंडा हो सकता है कमरा
Tue, 28 Apr 2026 04:13 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:13 PM IST
सार
AC Without Installation: इन दिनों बाजार में पोर्टेबल एसी का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में बहुत से लोगों के दिमाग में पोर्टेबल एसी को लेकर कई सवाल हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
कूलिंग के लिए बेस्ट है पोर्टेबल एसी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Portable AC
- फोटो : AdobeStock
पोर्टेबल एसी की खास विशेषताएं
- इसे लगाने के लिए किसी मैकेनिक की जरूरत नहीं पड़ती, बस एक पाइप को खिड़की के बाहर निकालना होता है और प्लग लगाते ही कूलिंग शुरू हो जाती है।
- इसके नीचे मजबूत पहिए लगे होते हैं, जिससे आप दिन में इसे लिविंग रूम और रात में बेडरूम में आसानी से खिसका सकते हैं।
- यह कम जगह घेरता है और आधुनिक घरों के इंटीरियर के साथ पूरी तरह मेल खाता है।
Portable AC
- फोटो : AdobeStock
यह कमरे को ठंडा कैसे करता है?
- छोटे आकार के बावजूद इसमें हाई-कैपेसिटी कंप्रेसर होता है, जो मिनटों में उमस और गर्मी को सोख लेता है।
- यह एक नली के जरिए कमरे की गर्म हवा को तुरंत बाहर फेंक देता है, जिससे कमरे का तापमान तेजी से गिरता है।
- इसमें स्लीप मोड, टर्बो कूल और ह्यूमिडिफायर जैसे फीचर्स होते हैं, जो हर तरह के मौसम में आरामदायक ठंडक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टेबल एसी
- फोटो : Freepik
किराएदारों के लिए सबसे बेस्ट विकल्प
- घर बदलते समय इसे पैक करना और ले जाना उतना ही आसान है जितना कि एक सूटकेस को संभालना।
- इसे लगाने के लिए दीवार में छेद करने की जरूरत नहीं होती, जिससे घर के स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
- इसकी सर्विसिंग और सफाई अन्य एसी के मुकाबले काफी सरल और कम खर्चीली होती है।
विज्ञापन
पोर्टेबल एसी
- फोटो : Freepik
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- सुनिश्चित करें कि एसी के साथ मिलने वाला एग्जॉस्ट पाइप आपकी खिड़की तक पहुंचने के लिए पर्याप्त लंबा हो।
- अपने कमरे के आकार के अनुसार 1 टन या 1.5 टन का मॉडल चुनें ताकि बिजली की बचत और सही कूलिंग मिल सके।
- खरीदने से पहले शोर की जांच जरूर करें, क्योंकि कुछ मॉडल्स में कंप्रेसर की आवाज थोड़ी ज्यादा हो सकती है।