फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Scheme: बिटिया की करना चाहते हैं शादी या उसके भविष्य को देना चाहते हैं नया रंग, तो यहां करें निवेश

Wed, 31 May 2023 03:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 31 May 2023 03:20 PM IST
विज्ञापन
Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future Sukanya Samriddhi Yojana To CBSE Udaan Scheme
Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future - फोटो : Istock

Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future: घर में बिटिया के जन्म लेने के बाद से उसके भविष्य की चिंता हम लोगों को होने लगती है। ऐसे में कई लोग अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई करने के लिए उसके जन्म के समय से पैसे जुटाना शुरू कर देते हैं। आज के दौर में जब महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। निवेश के माध्यम से आप अपने बचत के पैसों पर समय के साथ साथ अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनी बिटिया के नाम पर खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको शानदार ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन शानदार स्कीम्स के बारे में विस्तार से - 

Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future Sukanya Samriddhi Yojana To CBSE Udaan Scheme
Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future - फोटो : istock

सुकन्या समृद्धि योजना

इस स्कीम को खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स में भी छूट मिलती है। 

ONDC: ओला और उबर की टेंशन बढ़ा सकता है यह सरकारी प्लेटफॉर्म, सस्ती कीमतों पर बुक कर सकेंगे राइड

Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future Sukanya Samriddhi Yojana To CBSE Udaan Scheme
Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future - फोटो : istock

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम

आप डाकघर में जाकर बिटिया के नाम पर नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। यह एक कम जोखिम वाली निवेश योजना है। यह स्कीम भारत में लड़कियों के लिए आदर्श मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future Sukanya Samriddhi Yojana To CBSE Udaan Scheme
Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future - फोटो : iStock

सीबीएसई उड़ान योजना 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ मिलकर सीबीएसई उड़ान योजना को शुरू किया है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस स्कीम के अंतर्गत बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। 

विज्ञापन
Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future Sukanya Samriddhi Yojana To CBSE Udaan Scheme
Best Investment Scheme To Secure Girl Child Future - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड 

अगर आप बाजार जोखिम के साथ निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आप अपनी बिटिया के नाम पर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed