फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या गलत खाते में ट्रांसफर हुए पैसे वापस मिल पाएंगे या नहीं? जानें नियम

Fri, 12 Jan 2024 03:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Jan 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
Banking Tips: What to do if money is transferred to the wrong bank account
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें? - फोटो : istock

Banking Tips: आज के इस दौर में लगभग हर कोई डिजिटली रूप से पैसों का लेन देन करता है। कोई सामान खरीदना हो या किसी को पैसे भेजने हो, इसके लिए लोग ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हुए नजर आते हैं। मतलब ऑनलाइन पेमेंट से काफी कुछ आसान हो गया है। यही नहीं, बीते कुछ सालों से लोग ऑनलाइन शॉपिंग भी काफी करते हैं। इन सबके बीच बात अगर पैसे ट्रांसफर करने की करें, तो कई बार देखने को मिलता है कि लोग गलती से गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। तो क्या ऐसे में गलत बैंक खाते में भेजे गए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं? आखिर इसको लेकर नियम क्या कहता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इसके बारे में जान सकते हैं...

Banking Tips: What to do if money is transferred to the wrong bank account
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें? - फोटो : istock

क्या करें?

  • आपसे अगर किसी गलत खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं, तो ये आपको वापस मिल सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक जाकर संबंधित अधिकारी को इससे अवगत कराना चाहिए। सारे सबूत उनको दें, ताकि वो जल्द कार्रवाई कर सके। अगर पैसे उसी बैंक की ब्रांच के अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं, तो बैंक इसमें मध्यस्थता का काम करती है।
Banking Tips: What to do if money is transferred to the wrong bank account
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें? - फोटो : istock
  • गलती से जिस व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे गए हैं, बैंक उससे बात करती है या उसे ईमेल करती है। फिर उस खाताधारक की अनुमति लेकर बैंक सात दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में पैसे वापस कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banking Tips: What to do if money is transferred to the wrong bank account
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें? - फोटो : istock

ये भी जान लें

  • अगर किसी कारण सामने वाला व्यक्ति आपके पैसे लौटाने से इंकार करता है, तो फिर आप उस खाताधारक के नाम पर एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं यानी कानूनी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Banking Tips: What to do if money is transferred to the wrong bank account
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें? - फोटो : istock
  • कानूनी प्रक्रिया के जरिए आपके पैसे आपको वापस मिल सकते हैं। हालांकि, अगर खाताधारक आपसे बात करके आपके पैसे वापस करने को तैयार हो जाता है, तो बैंक कुछ संबंधित दस्तावेज की कॉपी आपसे जमा करवा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed