फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Bank Holiday: जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूर देख लें छुट्टियों की सूची वरना अटक सकते हैं काम

Thu, 29 Jun 2023 12:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 29 Jun 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Bank will remain closed for 15 days in July 2023 see Full List
जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियां - फोटो : अमर उजाला

July 2023 Bank Holiday List: भले ही अब बैंकिंग क्षेत्र में ज्यादातर चीजें ऑनलाइन हो गई हैं, जिसके कारण आपको बैंक न के बराबर ही जाना पड़ता है। इसमें पैसे निकालने से लेकर किसी को पैसे भेजने तक जैसी चीजें शामिल हैं। पर फिर भी आपको कुछ कामों के लिए तो बैंक जाना ही पड़ता है। इसमें एफडी करवाने, पासबुक में एंट्री करवाने, डीडी बनवाने, कोई बड़ा लोन लेने जैसे कई अन्य काम शामिल हैं। लेकिन अगर आप जुलाई महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इससे पहले आपको जुलाई महीने में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। ताकि आपका कोई काम न अटके। तो चलिए बिना देर किए जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं। आप अगली स्लाइड्स में ये लिस्ट देख सकते हैं...

Bank will remain closed for 15 days in July 2023 see Full List
जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियां - फोटो : pixabay

जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट:-

  • 2 जुलाई को साप्ताहिक अवकाश रविवार के कारण देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि 5 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी की जयंती की वजह से जम्मू एवं श्रीनगर जोन के बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
  • वहीं, 6 जुलाई को  MHIP Day के चलते मिजोरम में और 8 जुलाई को साप्ताहिक अवकाश (दूसरे शनिवार के कारण) के चलते देश भर के बैंकों में अवकाश रहेगा।
Bank will remain closed for 15 days in July 2023 see Full List
जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियां - फोटो : istock
  • जहां एक तरफ 9 जुलाई को रविवार की छुट्टी के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ 11 जुलाई को केर पूजा के चलते त्रिपुरा जोन के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 13 जुलाई को भानू जयंती है, इसलिए सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 16 जुलाई को रविवार की छुट्टी है, जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank will remain closed for 15 days in July 2023 see Full List
जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियां - फोटो : अमर उजाला
  • 17 जुलाई को मेघालय के बैंकों में U Tirot Sing Day के कारण छुट्टी रहेगी। वहीं, 21 जुलाई को Drukpa Tshe-zi के कारण सिक्किम जोन के बैंक बंद रहेंगे।
  • वहीं, 22 जुलाई को जुलाई महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है, इसलिए इस दिन पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि, 23 जुलाई को साप्ताहिक अवकाश रविवार है, इसलिए पूरे देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Bank will remain closed for 15 days in July 2023 see Full List
जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियां - फोटो : istock
  • जम्मू-कश्मीर में 28 जुलाई को आशूरा की वजह से बैंक बंद रहेंगे और 29 जुलाई को मुहर्रम होने की वजह से उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, बंगाल, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • वहीं, 30 जुलाई को रविवार है यानी इस दिन पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed