फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Rules: आखिर चेक पर अमाउंट लिखने के बाद अंत में क्यों लिखा जाता है Only, जानिए क्या कहता है नियम

Tue, 02 May 2023 01:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 02 May 2023 01:31 PM IST
विज्ञापन
Bank Rules: Why only is written after amount in cheque know the bank rules here
Cheque Bounce Meaning - फोटो : Istock

आज की इस आधुनिक अर्थव्यवस्था को नया रूप देने में बैंकिंग का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बैंकिंग प्रणाली ने लेनदेन की सुविधा को काफी आसान बना दिया है। आज के समय हम में से कई लोग लेनदेन के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं। वहीं क्या आपको चेक में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी जानकारियों के बारे में पता है। अगर नहीं, तो यह खबर खास आपके लिए है। क्या आप इस बारे में जानते हैं चेक पर रकम लिखने के बाद Only क्यों लिखा जाता है? इसके अलावा चेक पर ऊपर की तरफ दो लकीरों को क्यों खींचा जाता है? अगर आप लेनदेन के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको इन जानकारियों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप इन जानकारियों को नहीं जानते हैं। ऐसे में आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Bank Rules: Why only is written after amount in cheque know the bank rules here
Cheque Bounce Meaning - फोटो : Istock

आखिर चेक पर अमाउंट लिखने के बाद अंत में only क्यों लिखा जाता है?

  • चेक बुक पर अमाउंट के आखिरी में Only लिखे जाने का उद्देश्य धोखाधड़ी को रोकना है।
  • इसलिए अमाउंट को शब्दों में लिखने के बाद अंत में Only लिखना जरूरी है।
Bank Rules: Why only is written after amount in cheque know the bank rules here
cheque new - फोटो : istock
  • मान लीजिए आपने चेक बुक पर Two Thousand and Two Hundred लिख दिया और आखिरी में Only नहीं लिखा।
  • इस स्थिति में दूसरा व्यक्ति अमाउंट के आगे Ninety Nine लिखकर अमाउंट को बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Rules: Why only is written after amount in cheque know the bank rules here
cheque new - फोटो : istock
  • इससे आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। इसी वजह से चेक बुक पर अमाउंट के आखिरी में Only लिखा जाता है।
विज्ञापन
Bank Rules: Why only is written after amount in cheque know the bank rules here
cheque new - फोटो : istock

क्यों खींची जाती हैं दो लाइनें 

  • चेक भरते हुए ऊपर कॉर्नर की तरफ दो लाइनों को खींचे जाने का मतलब अकाउंट पेयी ओनली होता है।
  • इसका मतलब अकाउंट में भरा हुआ पैसा उसी को प्राप्त हो, जिसके नाम से चेक को काटा गया है।
  • इसी वजह से कई बार लोग दोनों लाइनों के बीच A/C Payee लिख देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed