Post Office Monthly Income Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना है। अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलता रहे। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिल रहे हैं। मंथली इनकम स्कीम में आपको 5 सालों की लॉक-इन अवधि मिलती है। इस स्कीम में आपको स्थानांतरण की सुविधा भी मिलती है। मान लीजिए आप किसी दूसरे शहर में रहने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में आप अपनी सुविधानुसार किसी भी पोस्ट ऑफिस में इसे स्थानांतरित कर सकते हैं। इस स्कीम में आप तीन लोगों के साथ मिलकर ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते हैं।
Post Office: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम है शानदार, पति-पत्नी दोनों को मिलेगी 9,250 रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 02 May 2023 11:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन