Bank Open or Closed Today: आज के समय में अधिकतर काम ऑनलाइन है। जैसे घर बैठे शॉपिंग कर सकते हैं, खाना ऑर्डर कर सकते हैं, किसी से वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं आदि। ऐसे ही कई अन्य काम भी हैं जो घर बैठे ऑनलाइन हो जाती है। जैसे, बैंकिंग से जुड़े काम।
किसी को पैसे भेजने से लेकर किसी से पैसे प्राप्त करने से लेकर, बैंक अकाउंट में आ रही दिक्कतों को कस्टमर केयर से बात करके दूर कर सकते हैं आदि। हालांकि, कई काम ऐसे भी हैं जिनके लिए हमें बैंक ही जाना होता है। पर क्या अगर आपको आज किसी काम से बैंक जाना है, तो क्या आज बैंक खुला है? तो चलिए जानते हैं आज शनिवार के दिन बैंक बंद है या खुला है। आप अपने शहर के बैंक के बारे में यहां जान सकते हैं...
2 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आज बैंक खुला है?
- आप अगर आज किसी का से बैंक जाना चाह रहे हैं, तो जान लें कि आज बैंक नहीं खुला है। दरअसल, आज महीने का दूसरा शनिवार है जिसकी वजह से बैंकों का अवकाश है और ये छुट्टी पूरे देश के बैंकों की है। इसलिए अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कैंसिल करना पड़ेगा।
3 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
आगे कब-कब बंद रहने वाले हैं बैंक?
- आप कल यानी 14 दिसंबर 2025 को भी बैंक नहीं जा सकते, क्योंकि इस दिन रविवार का अवकाश है जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- इसके बाद 18 दिसंबर 2025 को गुरु घासीदास जयंती के कारण छत्तीसगढ़ में और यू सोसो थम की पुण्यतिथि की वजह से मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
4 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
- 19 दिसंबर 2025 को गोवा मुक्ति दिवस है जिसकी वजह से गोवा में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 21 दिसंबर 2025 को इस दिन रविवार की छुट्टी रहेगी जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 24 दिसंबर 2025 को इस दिन क्रिसमस ईव है, इसलिए इस दिन मेघालय और मिजोरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
5 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
- 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस की वजह से दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
- 26 दिसंबर 2025 को मेघालय, मिजोरम और तेलंगाना में क्रिसमस सेलिब्रेशन होगा जिसके कारण इन तीनों जगह के बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसी दिन शहीद उधम सिंह जयंती के कारण हरियाणा के बैंक भी बंद रहेंगे