नहाने के बाद तौलिया तो हर कोई इस्तेमाल करता है, लेकिन इसे कितने दिन में धोना चाहिए, इस पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं। कई लोग एक ही तौलिए को हफ्तों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। ऊपर से तौलिया साफ दिखता है, इसलिए लगता है कि इसे धोने की जरूरत नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है। नहाने के बाद तौलिए में शरीर की नमी रह जाती है। इसके अलावा त्वचा से निकलने वाली गंदगी और तेल भी तौलिए में लग जाते हैं। अगर तौलिया ठीक से सूखे नहीं और लगातार इस्तेमाल होता रहे तो उसमें बदबू आने लग सकती है। इसलिए तौलिए को समय-समय पर धोते रहना जरूरी है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
एक ही तौलिया कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं? जान लें कब धोना है जरूरी
Wash Your Bath Towel: नहाने वाले तौलिए को 3 से 5 बार इस्तेमाल करने के बाद धोना अच्छा रहता है। रोज इस्तेमाल करने वालों के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार तौलिया धोना आसान नियम हो सकता है। बारिश और ज्यादा नमी के मौसम में इसे जल्दी धोना और हर इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितने दिन में धोना चाहिए तौलिया?
सामान्य तौर पर नहाने वाले तौलिए को 3 से 5 बार इस्तेमाल करने के बाद धो लेना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति रोज नहाता है और तौलिए को हर इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह सुखाता है तो इसे हफ्ते में कम से कम एक बार धोना एक आसान नियम माना जा सकता है।
बारिश में रखें थोड़ा ज्यादा ध्यान
बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है। ऐसे में तौलिया जल्दी सूख नहीं पाता। अगर तौलिया बार-बार गीला या नम रह रहा है तो उसे ज्यादा जल्दी धोना चाहिए। सबसे जरूरी बात यह है कि इस्तेमाल के बाद तौलिए को अच्छी तरह फैलाकर सुखाएं ताकि उसमें नमी न बनी रहे।
गीला तौलिया ऐसे न छोड़ें
नहाने के बाद तौलिए को गेंद की तरह मोड़कर या बाथरूम के किसी कोने में डालकर न रखें। उसे ऐसी जगह फैलाकर टांगें जहां हवा लग सके। इससे तौलिया जल्दी सूखेगा और उसमें सीलन जैसी बदबू आने की संभावना भी कम होगी।
चेहरे और हाथ का तौलिया अलग रखें
चेहरे के लिए इस्तेमाल होने वाला तौलिया ज्यादा बार धोना बेहतर है। हाथ पोंछने वाले तौलिए को भी नियमित रूप से बदलते रहें क्योंकि इसे दिन में कई बार इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, जिम या ज्यादा पसीना आने के बाद इस्तेमाल किए गए तौलिए को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले धो लेना बेहतर है।
बदबू आए तो समझ जाएं सफाई जरूरी है
अगर तौलिया देखने में साफ है लेकिन उसमें से बदबू आने लगी है तो उसे दोबारा इस्तेमाल करने के बजाय धो लें। तौलिए को साफ रखने का सबसे आसान तरीका यही है कि उसे इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह सुखाएं और कुछ इस्तेमाल के बाद धोते रहें।
बारिश में आटे-दाल में कीड़े लगने से हैं परेशान? घर में ही हो रही हैं ये गलतियां
नीली नहीं पीली लौ दे रहा है गैस चूल्हा? जानिए इसके पीछे की असली वजह; आज ही करें चेक