फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: बेटी की शादी के लिए इकट्ठा करना चाहते हैं पैसे, तो इस स्कीम में 1 हजार रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं 31.6 लाख का फंड

Fri, 27 May 2022 11:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 27 May 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
Mutual Funds Investment for Girl Child Marriage Know Best MF SIP Scheme in Hindi
Mutual Fund SIP For Daughter - फोटो : Istock

Mutual Fund SIP For Girls: बेटी के भविष्य की चिंता हम सभी लोगों को होती है। उसकी शादी से लेकर पढ़ाई लिखाई को लेकर हम काफी पहले से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में बच्ची के अभिभावक काफी पहले से बचत करने लगते हैं। वहीं आज के इस दौर में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत किए हुए पैसों को स्मार्ट ढंग से निवेश करने की जरूरत है। एक अच्छा निवेश हमेशा अच्छा रिटर्न देने का काम करता है। देश में कई लोग एफडी या किसी सरकारी स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। हालांकि, निवेश के इन क्षेत्रों से उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। ऐसे में एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 1 हजार रुपये महीना निवेश करके मैच्योरिटी के समय 31.6 लाख का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?

Mutual Funds Investment for Girl Child Marriage Know Best MF SIP Scheme in Hindi
Mutual Fund SIP For Daughter - फोटो : Istock

इसके लिए सबसे पहले आपको किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करना है। चयन करने के बाद आपको उसमें एसआईपी बनवाकर हर महीने 1 हजार रुपये का निवेश पूरे 20 सालों तक करना होगा। अगर आपकी बच्ची का जन्म हाल ही में हुआ है। ऐसे में आपको ये निवेश शुरू कर देना चाहिए।

Mutual Funds Investment for Girl Child Marriage Know Best MF SIP Scheme in Hindi
Mutual Fund SIP For Daughter - फोटो : Istock

अगर आप हर महीने 1 हजार रुपये का निवेश पूरे 20 सालों तक करते हैं। इसके अलावा आपके निवेश पर सालाना 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी से मैच्योरिटी के समय 31.6 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Funds Investment for Girl Child Marriage Know Best MF SIP Scheme in Hindi
Mutual Fund SIP For Daughter - फोटो : Istock

खास बात ये है कि आपको 20 साल की अवधि में कुल 2.4 लाख रुपये का निवेश करना है। वहीं आपके निवेश पर कुल 29.2 लाख रुपये का वेल्थ गेन होगा। मैच्योरिटी पर मिलने वाले पैसों से आप अपनी बेटी की शादी करवा सकते हैं। इसके अलावा इन पैसों के जरिए आप उसकी पढ़ाई लिखाई भी करा सकते हैं।

विज्ञापन
Mutual Funds Investment for Girl Child Marriage Know Best MF SIP Scheme in Hindi
Mutual Fund SIP For Daughter - फोटो : Istock

निवेश पर मिलने वाला ये रिटर्न बाजार व्यवहार के अधीन है। म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड ने काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed