December 2022 Bank Holiday Full List: भले ही हम डिजिटल हो गए हैं और बैंक से जुड़े कई काम जैसे- किसी को पैसे भेजने हो, बैंक खाता खुलवाना हो, खाते से पैसे निकालने हों, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, लोन लेना हो आदि बिना बैंक जाए भी हो जाते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कई काम ऐसे भी हैं जिनके लिए लोगों को बैंक ही जाना पड़ता है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप ये पहले ही जान लें कि बैंक किस दिन बंद रहेंगे और किस दिन खुले रहेंगे, ताकि आपका कोई काम रूके नहीं। तो चलिए जानते हैं कि दिसंबर में बैंकों की कितनी छुट्टियां रहेंगी, ताकि आप पहले ही अपने बैंक से जुड़े काम करवा लें। तो चलिए बैंक की छुट्टियों वाली पूरी लिस्ट देखते हैं। आप अगली स्लाइड्स में दिसंबर 2022 महीने में बैंकों की छुट्टियां जान सकते हैं...
{"_id":"6385b4a5e446c548fc18b42e","slug":"bank-holidays-in-dec-2022-banks-will-remain-closed-for-13-days-in-december-check-full-list-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"December Bank Holiday: आज ही निपटा लें बैंक के काम, दिसंबर में 13 दिन बैंकों की छुट्टियां, यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
December Bank Holiday: आज ही निपटा लें बैंक के काम, दिसंबर में 13 दिन बैंकों की छुट्टियां, यहां देखें लिस्ट
Tue, 29 Nov 2022 01:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Nov 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
दिसंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : istock
दिसंबर महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक
3, 4 और 10 दिसंबर
- 3 दिसंबर को सेंट जेवियर फीस्ट के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे, तो 4 दिसंबर को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंकों में काम नहीं होगा। जबकि 10 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
दिसंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : istock
11, 12 और 18 दिसंबर
- 11 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी और 12 दिसंबर को पा-तगान नेंगमिंजा संगम की वजह से मेघालय में बैंक की छुट्टी रहेगी। वहीं, 18 तारीख को रविवार की छुट्टी होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : अमर उजाला
19, 24 और 25 दिसंबर
- 19 दिसंबर को गोवा लिबरेशन डे के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 24 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में और क्रिसमम वीक की वजह से शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। फिर 25 दिसंबर को रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
दिसंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : pixabay
26, 29, 30 और 31 दिसंबर
- 26 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेशन, लासूंग और नामसूंग की वजह से सिक्किम, मिजोरम और मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 29 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के जन्मदिन होने की वजह से चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 30 दिसंबर को यू कियांग नंगवाह के कारण मेघालय में बैंक बंद रहंगे और 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या के दिन मिजोरम में बैंकों में छुट्टी रहेगी।