Bank Holiday 2023: भले ही आप कितना भी ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर लें, लेकिन कुछ कामों के लिए तो आपको आज भी बैंक जाना ही पड़ता है। घर बैठे आप बैंक खाता खुलवा सकते हैं, किसी को पैसे भेज सकते हैं, क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं, लोन लेने जैसे कई अन्य काम भी कर सकते हैं। पर कुछ काम ऐसे होते हैं जो बैंक जाकर ही हो पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी काम के लिए बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि जनवरी 2023 में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आप अगर बैंक जाने वाले हैं तो अपना काम पहले निपटा लें या फिर छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। तो चलिए जनवरी महीने की छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं। आप अगली स्लाइड्स में देख सकते हैं...
{"_id":"63abccb2f3a33a089f3971f8","slug":"bank-holiday-list-2023-bank-holiday-list-in-january-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holiday: आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम, जनवरी में 14 दिन बैंकों की रहेगी छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holiday: आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम, जनवरी में 14 दिन बैंकों की रहेगी छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट
Wed, 28 Dec 2022 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:32 AM IST
विज्ञापन
जनवरी 2023 में बैंक कितने दिन बैंद रहेंगे?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2023 में बैंक कितने दिन बैंद रहेंगे?
- फोटो : istock
1, 2 और 8 जनवरी
- 1 जनवरी 2023 को रविवार और नया साल होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। फिर जहां एक तरफ 2 जनवरी को नए साल के जश्न के लिए आइजोल और मिजोरम में, तो वहीं 8 जनवरी को रविवार की छुट्टी की वजह से सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
जनवरी 2023 में बैंक कितने दिन बैंद रहेंगे?
- फोटो : अमर उजाला
11, 12 और 14 जनवरी
- 11 जनवरी को मिशनरी दिवस की वजह से मिजोरम और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 14 जनवरी को महीने के दूसरे शनिवार, और मकर संक्रांति/माघ बिहु की वजह से गुजरात, कर्नाटक, असम, सिक्किम और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी 2023 में बैंक कितने दिन बैंद रहेंगे?
- फोटो : अमर उजाला
15, 22, 23 और 25 जनवरी
- 15 जनवरी को रविवार की वजह से और पोंगल/माघ बिहू के कारण भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 22 जनवरी को रविवार के कारण सभी राज्यों के बैंकों में काम नहीं होगा। दूसरी तरफ 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की वजह से असम में और 25 जनवरी को राज्यत्व दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
जनवरी 2023 में बैंक कितने दिन बैंद रहेंगे?
- फोटो : istock
26, 28, 29 और 31 जनवरी
- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है इसलिए ये राष्ट्रीय अवकाश होता है और इस दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 28 जनवरी को चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में और 29 जनवरी को रविवार की छुट्टी पूरे देश के बैंकों में रहेगी। वहीं, 31 जनवरी को मीदममीफी की वजह से असम के बैंक बंद रहेंगे।