फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आपकी इन चार गलतियों के कारण खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, जानें कैसे

Thu, 06 Jun 2024 05:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Jun 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Bank Fraud Alert: These four mistakes can lead to fraud check reason
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हो सकते हैं? - फोटो : istock

Bank Account Fraud Alert: हम आज के इस दौर में तकनीकी रूप से इतने आगे निकल चुके हैं कि अब लगभग हर एक काम चुटकियों में हो जाता है। जहां जिस काम को करने के लिए पहले हमें लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी। वहीं, अब वो काम चंद क्लिक के जरिए हम अपने मोबाइल पर ही कर लेते हैं। जैसे- बैंक से जुड़े काम। किसी को पैसे भेजने हो या लोन के लिए आवेदन करना हो आदि। ये सभी काम हम अपने मोबाइल पर मिनटों में कर सकते हैं, लेकिन इस बीच हम ये भी नहीं भूल सकते कि जालसाज भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। पर आपको भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, वरना आपकी कुछ गलतियों के कारण भी आप ठगी का शिकार हो सकते हैं और आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं फ्रॉड से बचने के लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Bank Fraud Alert: These four mistakes can lead to fraud check reason
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हो सकते हैं? - फोटो : Freepik

इन बातों को न भूलें, रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • कभी भी किसी को भी अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी शेयर न करें। जैसे- डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी, इंटरनेट बैंकिंग आईडी का पासवर्ड आदि शेयर न करें। फिर चाहे कोई बैंकिंग ऑफिसर आपको कॉल करे या कोई और। कभी भी बैंक आपसे आपकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगता है।
Bank Fraud Alert: These four mistakes can lead to fraud check reason
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हो सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • कई लोग जब साइबर कैफे जाते हैं या अपने दफ्तर के कंप्यूटर पर अपनी नेट बैंकिंग लॉगिन कर लेते हैं और फिर अपने लॉगिन को हटाते भी नहीं हैं। ऐसा करना गलत है, क्योंकि हैकर्स इन्हीं जगहों के सिस्टम को सबसे ज्यादा निशाना बनाते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के जरिए आपको चपत लग सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें और हमेशा सिक्योर सिस्टम पर ही लॉगिन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Fraud Alert: These four mistakes can lead to fraud check reason
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हो सकते हैं? - फोटो : FREEPIK

नंबर 3

  • आजकल जालसाज लोगों को कैशबैक, कोई ऑफर्स, लोन के लिए और अब तो फर्जी चालान के मैसेज तक भेजने लगे हैं आदि। आपको कभी भी इन मैसेज में दिए हुए लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका मोबाइल हैक हो सकता है और आपको चपत लग सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
Bank Fraud Alert: These four mistakes can lead to fraud check reason
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हो सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 4

  • आप जब भी कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करें या किसी एप या किसी वेबसाइट के जरिए अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि हमेशा ओटीपी का ही विकल्प चुनें। ये हर बार आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नया आता है और सुरक्षित भी होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed