फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Scheme: क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलते हैं फायदे, यहां जानें सबकुछ

Tue, 28 Nov 2023 02:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Scheme: what is the aushman bharat yojana know all details
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Scheme: देश के गरीबों और वंचितों के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना भी शामिल है। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना का नाम अब बदलकर प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) कर दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देती है। 



इस योजना के पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड को दिखाकर पात्र व्यक्ति सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज करा सकता है। देशभर में 13,000 से भी ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड मान्य है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से बनवा जा सकता है। इस कार्ड के जरिए कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों समेत करीब 1500 बीमारियों की इलाज की सुविधा दी जाती है। इस योजना में पुरानी और नई सभी बीमारियां शामिल की गई हैं। 
 

Ayushman Scheme: what is the aushman bharat yojana know all details
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

अगर आपने अभी तक आयुष्मान भारत योजना में आवेदन नहीं किया है, तो आपको जल्द से जल्द इस स्कीम में आवेदन करना चाहिए। आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। 
 

Ayushman Scheme: what is the aushman bharat yojana know all details
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आवेदन करने से पहले आपकी पात्रता की जांच जाएगी। इसके बाद एजेंट आपके दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद एजेंट योजना में आपका रजिस्ट्रेशन करेगा।

LIC Saral Pension Yojana: एलआईसी की शानदार स्कीम, सिर्फ एक बार करें निवेश, जिंदगीभर मिलती रहेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Scheme: what is the aushman bharat yojana know all details
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।  


Aadhar Card Photo Change: आधार पर लगी फोटो लगती है खराब, ऐसे करें अपडेट, बहुत आसान है प्रोसेस

विज्ञापन
Ayushman Scheme: what is the aushman bharat yojana know all details
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : self

आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आयुष्मान भारत कार्ड मिल जाता है। इस कार्ड की मदद से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed