फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhar Card Photo Change: आधार पर लगी फोटो लगती है खराब, ऐसे करें अपडेट, बहुत आसान है प्रोसेस

Mon, 27 Nov 2023 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 05:43 PM IST
सार

आधार कार्ड में फोटो को लेकर आपत्ति होना सामान्य बात है। आधार कार्ड में नाम, घर का पता, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को अपडेट करा सकते हैं। इसके साथ ही फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन को भी अपडेट करा सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhar Card Photo Update Online 2023 How to Change Aadhaar Card Photo Step by Step Process
aadhaar photo update - फोटो : अमर उजाला

Aadhar Card Photo Update Online 2023: देश में आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल है। इसकी जरूरत कई कामों में पड़ती है। चाहे वो सरकारी काम हो या गैर-सरकारी। देश के लोगों के लिए आधार कार्ड पहचान पत्र का भी काम करता है। बैंक में खाते खुलवाने से लेकर पैन कार्ड तक बनवाने में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, पता और एक अद्वितीय आधार संख्या समेत महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारियां होती हैं। आधार कार्ड में लगी फोटो को लेकर ज्यादातर लोगों को आपत्ति होती है। अगर आप भी अपने आधार कार्ड में फोटो को बदलना चाहते हैं, तो बदल सकते हैं। 



जानिए कैसे बदल सकते हैं फोटो

आधार कार्ड में फोटो को लेकर आपत्ति होना सामान्य बात है। आधार कार्ड में नाम, घर का पता, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को अपडेट करा सकते हैं। इसके साथ ही फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन को भी अपडेट करा सकते हैं। अगर आप भी अपने फोटो को लेकर असंतुष्ट हैं, तो अपनी तस्वीर को बदल सकते हैं। इसलिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना पड़ेगा, जहां से फोटो बदलवा सकते हैं। 

बता दें कि आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराने की सुविधा ऑनलाइन नहीं मिलती है। इसका मतलब यह है कि आप घर बैठे इसे नहीं बदल सकते हैं। इसलिए आधार कार्ड में फोटो अपेडट करने के लिए आपको नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा। 

IRCTC: वंदे भारत ट्रेन से आईआरसीटीसी करा रहा मां वैष्णो देवी के दर्शन, सिर्फ इतने रुपये है किराया

RBI Guidelines: अगर आप भी नहीं चुका पा रहे हैं लोन, तो आरबीआई का ये कानून करेगा आपकी मदद

जानिए कैसे करें अपेडेट

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा। फिर इसके बाद आपको आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करना होगा
फॉर्म को भरकर आप नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जमा करें
केंद्र पर कर्मचारी आपकी Biometric Details आपसे लेंगे। 
केंद्र का कर्मचारी आपकी फोटो लेगा
इसके अलावा केंद्र का कर्मचारी शुल्क के रूप में 25 रुपये+GST लेकर नया फोटो अपडेट करेगा
केंद्र से आपको यूआरएन (URN) के साथ एक स्लिप मिलेगी
URN का उपयोग करके आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड फोटो बदला है या नहीं
कार्ड में फोटो के अपडेट होने के बाद, नए फोटो के साथ एक अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड कर ले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed