Ayushman Scheme: देश के गरीबों और वंचितों के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना भी शामिल है। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना का नाम अब बदलकर प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) कर दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देती है।
Ayushman Scheme: क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलते हैं फायदे, यहां जानें सबकुछ
अगर आपने अभी तक आयुष्मान भारत योजना में आवेदन नहीं किया है, तो आपको जल्द से जल्द इस स्कीम में आवेदन करना चाहिए। आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले आपकी पात्रता की जांच जाएगी। इसके बाद एजेंट आपके दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद एजेंट योजना में आपका रजिस्ट्रेशन करेगा।
LIC Saral Pension Yojana: एलआईसी की शानदार स्कीम, सिर्फ एक बार करें निवेश, जिंदगीभर मिलती रहेगी पेंशन
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
Aadhar Card Photo Change: आधार पर लगी फोटो लगती है खराब, ऐसे करें अपडेट, बहुत आसान है प्रोसेस
आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आयुष्मान भारत कार्ड मिल जाता है। इस कार्ड की मदद से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।