फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड के लिए कर रहे हैं आवेदन, तो पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में हो सकती हैं दिक्कतें

Mon, 13 Feb 2023 01:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Feb 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Yojana: keep these things in your mind before applying for ayushman card dee full details
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Yojana: शहर हों या फिर ग्रामीण इलाके, दोनों ही जगह पर सरकार कई ऐसी योजनाओं को चलाती हैं जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना होता है। इनमें कई योजनाएं ऐसी हैं, जो पहले से चल रही हैं तो कई अलग-अलग तरह की योजनाएं समय-समय पर राज्य सरकारों या केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च की जाती हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो ऐसे में पहले आपका कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ये बातें कौन सी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Yojana: keep these things in your mind before applying for ayushman card dee full details
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : Istock

योजना को समझिए

  • आयुष्मान भारत योजना का अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस योजना में कई राज्य सरकारें भी जुड़ चुकी हैं। योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
Ayushman Card Yojana: keep these things in your mind before applying for ayushman card dee full details
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : istock

ये लोग हैं योजना के लिए पात्र:-

  • अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • आपके पास अगर कच्चा मकान है
  • अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • अगर आप निराश्रित, आदिवासी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Yojana: keep these things in your mind before applying for ayushman card dee full details
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : istock

चाहिए होते हैं ये दस्तावेज

  • अगर आप इस आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, तो दस्तावेजों के बारे में जरूरी जान लें। वरना एक भी दस्तावेज न होने पर आपको आवेदन के समय खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
विज्ञापन
Ayushman Card Yojana: keep these things in your mind before applying for ayushman card dee full details
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : iStock

ऐसे चेक करें पात्रता और आवेदन:-

स्टेप 1

  • आवेदन के लिए पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाएं और अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें
  • फिर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भर दें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed