PM Kisan Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जो लाभकारी और कल्याणकारी दोनों हैं। इन योजनाओं का संचालन जहां एक तरफ राज्य सरकारें करती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई ऐसी योजनाओं को चलाती है। इन योजनाओं के द्वारा दूर-दराज स्थित गांवों तक में रहने वाले आखिरी व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जाती है। ठीक इसी तरह केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये, जो कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार 13वीं किस्त आने वाली है, जिसका इंतजार योजना के प्रत्येक लाभार्थी को है। तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि 13वीं किस्त कब तक आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स मे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63e9c0fd50951a10db005af8","slug":"pm-kisan-yojana-13th-installment-release-date-of-pm-kisan-yojana-2023-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जान लीजिए कब आ सकती है 13वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
PM Kisan Yojana: जान लीजिए कब आ सकती है 13वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये
Mon, 13 Feb 2023 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
13वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
ये तीन काम जरूरी:-
नंबर 1
- 13वीं किस्त कब आएगी, इस बारे में जानेंगे पर उससे पहले किस्त पाने के लिए जो काम जरूरी है वो जान लेते हैं। इसमें पहला काम ये है कि योजना के लाभार्थी अपने बैंक खाते को आधार से जरूर लिंक करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
13वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। जो किसान इसे नहीं करवाता है, उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसलिए अगर आपने ये अब तक नहीं करवाया है, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इसे करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
13वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आप चाहते हैं कि आपको 13वीं किस्त का लाभ मिले, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर या खुद पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
13वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है?
- फोटो : Istock
13वीं किस्त कब आ सकती है?
- योजना से जुड़े हर लाभार्थी को ये जानने की इच्छा है कि 13वीं किस्त किसानों को कब मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी महीने में ही 13वीं किस्त का लाभ किसानों को मिल सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।