फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या प्राइवेट अस्पताल में करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? जानें नियम

Thu, 09 Oct 2025 06:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Oct 2025 06:50 PM IST
सार

Ayushman Card Scheme Kya Hai: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। भारत सरकार ये सुविधा लाभार्थियों को देती है।

विज्ञापन
Ayushman card Yojana In which hospitals can free treatment be availed using Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में इलाज हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana Hospitals List In Hindi: देश में जितनी भी योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं, उनमें से कई योजनाओं को राज्य सरकारें चला रही हैं जिनका लाभ उनके प्रदेश के पात्र लोगों को मिल रहा है। वहीं, कई योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार कर रही है जिनका लाभ देश के लोगों को मिल रहा है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।



इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी आयुष्मान कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि आप इस आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? क्या आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं या नहीं? तो चलिए जानते हैं आखिर इसको लेकर नियम क्या कहता है। आयुष्मान कार्डधारक अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman card Yojana In which hospitals can free treatment be availed using Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में इलाज हो सकता है? - फोटो : Adobe stock photos

इन अस्पतालों में होता है मुफ्त इलाज

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड से आप सरकारी अस्पतालों के अलावा उन प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। बस आपके पास आयुष्मान कार्ड होना चाहिए।
Ayushman card Yojana In which hospitals can free treatment be availed using Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में इलाज हो सकता है? - फोटो : Adobe stock photos

अपने शहर का अस्पताल ऐसे पता करें

  • देश भर के कई सारे प्राइवेट और सरकारी अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं जिनमें आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। आपको अगर पता करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, तो आप ये चेक कर सकते हैं और वहां पर आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवा भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman card Yojana In which hospitals can free treatment be availed using Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में इलाज हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अपने शहर के पंजीकृत अस्पताल को देखने के लिए पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे जिनके जरिए आप ये जान सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • आप पिन कोड, जिला आदि के जरिए ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन
Ayushman card Yojana In which hospitals can free treatment be availed using Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में इलाज हो सकता है? - फोटो : Freepik.com

आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन गया है तो आप इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जी हां, सरकार आपको ये सुविधा देती है और हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड में ये लिमिट डाली जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed