Ayushman Card: आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी चिंतित नजर आते हैं और हो भी क्यों न? जिस तरह से हमारे आसपास बीमारियां बढ़ी हैं ऐसे में ये जरूरी भी हो जाता है। इसलिए कई लोग तो हेल्थ इंश्योरेंस भी ले रहे हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि अगर किसी कारण से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा तो फिर उनके काफी पैसे खर्च हो सकते हैं। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस उनकी काफी मदद कर सकता है। लेकिन उन लोगों का क्या जिनके पास हेल्थ इंश्योरेंस लेने के पैसे नहीं हैं? दरअसल, ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई। तो चलिए बिना देर किए योजना के बारे में, पात्रता और आवेदन तक के तरीके के बार में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Card: क्या है पात्रता और कैसे कर सकते हैं आवेदन? आसान शब्दों में यहां जान लें सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है योजना और लाभ?
- दरअसल, अब इस योजना का नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इसके अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
पात्रता ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाएं
- फिर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें
स्टेप 2
- फिर दो विकल्प आएंगे, पहले में अपना राज्य चुन लें
- दूसरे विकल्प में अपने राशन कार्ड का नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सर्च करें, जिसके बाद आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी।
ये रहा आवेदन का तरीका:-
स्टेप 1
- पात्र लोग सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं
- फिर संबंधित अधिकारी को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर देना है