फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्डधारक ध्यान दें: आपकी एक छोटी सी गलती खाली करवा सकती है आपका बैंक खाता, जानें कैसे

Sat, 03 Dec 2022 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Dec 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Fraud Alert: Aadhaar Card Holders Avoid These Mistakes Otherwise Bank May Empty Know How
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Aadhaar Card: सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर सरकारी काम करवाना हो। आपको इनके लिए कई दस्तावेजों की जरूरत होती है और इन्हीं में से एक है आपका आधार कार्ड। दरअसल, लगभग हर एक काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, गाड़ी खरीदने में, अपनी पहचान बताने में आदि कामों के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी है। इसलिए लगभग सभी लोगों के पास ये आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप शायद ये नहीं जानते कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके आधार कार्ड के जरिए आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है? इसलिए अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Fraud Alert: Aadhaar Card Holders Avoid These Mistakes Otherwise Bank May Empty Know How
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

आधार कार्डधारक इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात

  • आप अगर अपने ई-आधार कार्ड को किसी साइबर कैफे से डाउनलोड कर रहे हैं या फिर किसी ऐसे सिस्टम से जिसका इस्तेमाल अनजान व्यक्ति भी करते हैं। तो ऐसा न करें, क्योंकि ऐसा करने से आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए यहां से डाउनलोड न करें।
Aadhaar Fraud Alert: Aadhaar Card Holders Avoid These Mistakes Otherwise Bank May Empty Know How
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • किसी ऐसे व्यक्ति को कभी अपने आधार कार्ड की ऑरिजनल कॉपी या फोटोकॉपी न दें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे भी आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है और आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Fraud Alert: Aadhaar Card Holders Avoid These Mistakes Otherwise Bank May Empty Know How
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • अगर आपको किसी को आधार कार्ड की कॉपी किसी काम से देनी पड़ रही है, तो उसमें वो चीज लिख दें। ताकि कोई उसका इस्तेमाल किसी दूसरे काम में न कर सके।
विज्ञापन
Aadhaar Fraud Alert: Aadhaar Card Holders Avoid These Mistakes Otherwise Bank May Empty Know How
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

चौथी बात

  • आप अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए आधार पर मास्क्ड करवा सकते हैं। इसमें होता ये है कि आधार कार्ड के 12 अंकों के शुरुआती 8 अंक नहीं दिखते, जिससे ये सुरक्षित हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed